[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा कोडरमा में यज्ञ कलश यात्रा पर निकली महिलाओं पर पथराव, तनाव

कोडरमा में यज्ञ कलश यात्रा पर निकली महिलाओं पर पथराव, तनाव

0
कोडरमा में यज्ञ कलश यात्रा पर निकली महिलाओं पर पथराव, तनाव
कलश यात्रा पर पत्थरबाजी के बाद गांव में तैनात सुरक्षाकर्मी. फोटो : प्रभात खबर

Stone Pelting in Koderma Jharkhand|कोडरमा, विकास/गौतम राणा : झारखंड में यज्ञ कलश की यात्रा पर निकली महिलाओं पर पत्थरबाजी से तनाव का माहौल है. घटना झारखंड-बिहार की सीमा पर स्थित कोडरमा जिले में हुई है. जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र के चेचाई के छतरबर में यज्ञ कलश लेकर सात गांव की झोली यात्रा पर निकली महिला श्रद्धालुओं पर पत्थरबाजी हुई है. इसके बाद से इलाके में तनाव का माहौल है. भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.

Stone Pelting In Koderma Jharkhand 1
कलश यात्रा पर पत्थरबाजी के बाद गांव में कर दी गयी है सुरक्षा बलों की तैनाती. फोटो : प्रभात खबर

छतरबर गांव में हुई पत्थरबाजी की घटना

कोडरमा थाना क्षेत्र के ग्राम छतरबर में यज्ञ के लिए निकली महिलाओं पर कुछ असामाजिक तत्वों ने मंगलवार को पत्थरबाजी कर दी. पत्थरबाजी की घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे. सीनियर ऑफिसर्स लगातार घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं.

Stone Pelting Chhatarbar Koderma Jharkhand News Today
घटना के बारे में ग्रामीणों से जानकारी लेती एसडीओ. फोटो : प्रभात खबर

चेचाई गांव में होना है यज्ञ का आयोजन

स्थानीय लोगों ने बताया कि चेचाई गांव में आगामी दिनों में यज्ञ का आयोजन होना है. इसी यज्ञ के लिए महिलाएं आसपास के 7 गांवों की यात्रा करने निकली थीं. यात्रा जब छतरबर गांव पास पहुंची, उसी दौरान एक घर की छत से किसी ने पत्थर मार दिया. पत्थरबाजी की जानकारी ग्रामीणों को मिली, तो तनाव व्याप्त हो गया.

Stone Pelting In Koderma Jharkhand News Today
छतरबर गांव में कैंप कर रहे हैं डीएसपी और एसडीपीओ. फोटो : प्रभात खबर

गांव में कैंप कर रहे हैं एसडीओ, एसडीपीओ

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ रिया सिंह, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार सहित पुलिस बल के जवान वहां पहुंचे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही ड्रोन कैमरे से आसपास के इलाकों पर नजर रखी जा रही है. लोगों का कहना है कि जिस घर से पथराव की बात सामने आयी है, उस घर की छत पर भारी मात्रा में पत्थर जमा करके रखा गया था. जांच में भी इस बात की पुष्टि हुई है.

इसे भी पढ़ें

1 अप्रैल को 44.50 रुपए सस्ता हो गया एलपीजी सिलेंडर, आपके शहर में आज क्या है कीमत, यहां चेक करें

झारखंड में दो ट्रेनों की टक्कर में 2 ड्राइवर जिंदा जले, 5 गंभीर रूप से घायल, देखें Video

आदिवासियों का महापर्व सरहुल शुरू, पाहन ने मछली और केकड़ा पकड़े, शोभायात्रा आज

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, झारखंड के 13 जिलों में आंधी-तूफान और गरज के साथ होगी बारिश

Previous article Anant Ambani Video : संकट कटे मिटे सब पीरा, हनुमान चालीसा पढ़कर कहां पैदल चले अनंत अंबानी
Next article “हुजूर मेरे हस्बैंड से मुझे बचा लीजिए…” परेशान होकर पत्नी ने पुलिस से लगाई गुहार
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel