विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कार्य करने का आह्वान

By DEEPESH KUMAR | June 15, 2026 8:16 PM

जयनगर. प्रखंड के डंडाडीह पावर हाउस स्थित एक्सिलेंट पब्लिक स्कूल में हिरोडीह, जयनगर और परसाबाद मंडल भाजपा की संयुक्त बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया. उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण के दौरान एक भी वैध मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए और न ही किसी अवैध नाम को जोड़ा जाना चाहिए. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कार्य करने का आह्वान किया.बैठक की अध्यक्षता जयनगर मंडल अध्यक्ष महावीर यादव ने की, जबकि संचालन महामंत्री सुनील सिंह ने किया. मौके पर पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम, जिला मंत्री सुधीर सिंह, राजेंद्र सिंह, विजय कुमार, रामदेव मोदी, प्रमिला देवी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.