[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा आनंद विहार-खोरधा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

आनंद विहार-खोरधा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

0
आनंद विहार-खोरधा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

कोडरमा. कोडरमा को पहली होली स्पेशल ट्रेन मिल गयी है. रेलवे ने आनंद विहार खोरधा के बीच स्पेशन ट्रेन चलाने की घोषणा की है जिसका ठहराव झारखंड के टाटा नगर ,बोकारों चन्द्रपुरा गोमो जक्शन पारसनाथ, हजारीबाग रोड कोडरमा में रहेगा. गाड़ी संख्या 04066 आनंद विहार-खोरधा रोड जंक्शन स्पेशल 27 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक प्रतिदिन आनंद विहार से 00.30 बजे खुलेगी. यह ट्रेन 15.15 बजे डीडीयू, 18.40 बजे गया, कोडरमा 20ः13 और 21.40 बजे गोमो रुकते हुए अगले दिन 12.30 बजे खोरधा रोड जंक्शन पहुंचेगी. वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 04065 खोरधा रोड जंक्शन-आनंद विहार स्पेशल 28 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक प्रतिदिन चलेगी. यह ट्रेन 15.30 बजे खोरधा रोड से खुलकर दूसरे दिन 06.55 बजे गोमो, 08ः33 बजे कोडरमा, 10.30 बजे गया एवं 14.20 बजे डीडीयू रुकते हुए तीसरे दिन 08.15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. माह-ए-रमजान की शुरुआत आज से जयनगर. प्रखंड में माह-ए-रमजान की शुरुआत गुरुवार से होने जा रही है. चांद की तस्दीक के बाद क्षेत्र में खुशी और आध्यात्मिक उत्साह का माहौल है. पवित्र रमजान को लेकर बाजारों से लेकर मस्जिदों तक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. खजूर, सेवई, फल, शरबत, चना, बेसन और अन्य खाद्य सामग्री की मांग बढ़ गयी है. किराना दुकानों पर आटा, तेल और मसालों की खरीदारी भी जोरों पर है. इधर, मस्जिदों में तरावीह नमाज के लिए साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गयी है. पेयजल, पंखा और बिजली की सुविधा को दुरुस्त किया गया है ताकि रोजेदारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती अमीरुद्दीन मिस्बाही ने कहा कि रमजान बरकत और रहमत का महीना है. उन्होंने कहा कि रोजा केवल भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं, बल्कि अपने अंदर की बुराइयों को छोड़कर नेक रास्ते पर चलने का पैगाम देता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि रमजान के महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत करें, जरूरतमंदों की मदद करें और आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाए रखें.सेहरी का समय सुबह 5.01 में खत्म और इफ्तार का समय शाम 5.46 है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel