बेटा-बहू ने मारपीट कर किया घायल
घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये
By DEEPESH KUMAR |
June 11, 2026 8:25 PM
सतगावां. खूंटा पंचायत अंतर्गत योगीडीह गांव में गुरुवार को बेटे, बहू और पोतों द्वारा वृद्ध माता-पिता एवं बहन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान 70 वर्षीय बालेश्वर प्रसाद यादव, 65 वर्षीया दुलारी देवी और 45 वर्षीया चिंता देवी के रूप में हुई है. सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया. पीड़िता दुलारी देवी ने आरोप लगाया कि उनके बेटे संजय प्रसाद यादव, बहू अनिता देवी तथा पोते सोनू कुमार और सौरभ कुमार ने डायन-बिसाही कहकर टांगी और डंडे से हमला किया. हमले में उनका पैर कट गया. वहीं चिंता देवी का सिर फट गया और बालेश्वर यादव को भी गंभीर चोटें आयी हैं. पीड़ित परिवार ने सतगावां थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:17 PM
July 4, 2026 6:11 PM
July 2, 2026 7:07 PM
June 30, 2026 9:13 PM
June 29, 2026 6:12 PM
June 27, 2026 1:54 PM
June 26, 2026 7:14 PM
June 25, 2026 11:24 AM
June 25, 2026 2:37 PM
June 25, 2026 2:38 PM
