[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा सोलर आधारित जलमीनार छह माह से पडी है बेकार

सोलर आधारित जलमीनार छह माह से पडी है बेकार

0
सोलर आधारित जलमीनार छह माह से पडी है बेकार

ग्रामीण क्षेत्र में पेजयल संकट गहराया डोमचांच. प्रखंड की ढाब पंचायत में सोलर आधारित जलमीनार छह माह से बेकार पड़ी है़ इस भीषण गर्मी में पंचायत के बेरहोर टोला, मुसहरिया टोला, बुढ़िया टोला, महुआ पहाडी, मड़वाटांड के लोग पानी के संकट से जूझ रहे है़ं इस इलाके के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं. पानी की दूसरी कोई व्यवस्था नहीं होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गयी है. ग्रामीणों की माने, तो संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन इस जलमीनार को दुरुस्त करने की दिशा में किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखायी. यदि इस जलमीनार को दुरुस्त कर दिया जाता है, तो पानी से संबंधित समस्या स्वत: दूर हो जायेगी. — इस पंचायत में कई जगहों पर लगी जलमीनार बेकार पड़ी है, नल की टोटी सिर्फ शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है. भीषण गर्मी में इस क्षेत्र के लाेगों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. संबंधित विभाग को कई बार इसकी मरम्मत के लिए कहा गया, लेकिन आज तक इसकी मरम्मत नहीं की गयी है़ छह माह से जलापूर्ति ठप है. समाजसेवी कृष्णा कुमार, ढाब — विभाग की लापरवाही के कारण इस पंचायत के कई टोला में पेयजल संकट गहरा गया है़ जलमीनारों की मरम्मत नहीं किये जाने के कारण जलापूर्ति ठप पड़ गयी है़ इसे देखने वाला कोई नहीं है़ चुनाव के समय लोग बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन जनता की हालत जस की तस है़ पीने का पानी नहीं मिल रहा है, लोग परेशान हैं युवा समाजसेवी, विनोद यादव, ढाब —

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel