[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा कोडरमा में जल्द लगेगा स्मार्ट मीटर, आयेगी पारदर्शिता

कोडरमा में जल्द लगेगा स्मार्ट मीटर, आयेगी पारदर्शिता

0
कोडरमा में जल्द लगेगा स्मार्ट मीटर, आयेगी पारदर्शिता

झुमरीतिलैया. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने जिले के सभी आवासीय और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर लगाने के लिए व्यापक योजना शुरू की है़ इसके लिए कोडरमा में जेबीवीएनएल ने टेक्नो इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड को अधिकृत किया है़ कोडरमा जिले में पहले झुमरीतिलैया में सर्वे कार्य जारी है़ अधीक्षण अभियंता विनय कुमार ने बताया कि जिले में कुल 48,836 स्मार्ट मीटर लगाये जाने का लक्ष्य है़ इससे बिजली आपूर्ति और बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को कई सुविधाएं मिलेंगी़ यह कदम रिवैम्प्ड वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत उठाया जा रहा है़ इस योजना का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा दक्षता बढ़ाना, खपत में कमी लाना और उपभोक्ताओं को वास्तविक समय में उनके बिजली उपयोग का डेटा प्रदान करना है़ कार्यपालक अभियंता सुब्रत बनर्जी ने कहा कि अगर सभी प्रक्रिया सुचारू रूप से होती हैं, तो जनवरी 2025 से स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया जायेगा़ उन्होंने बताया कि आरडीएसएस योजना के तहत स्मार्ट मीटर लगाने से कई लाभ होंगे, जिससे बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता, विश्वसनीयता, और सामर्थ्य में सुधार, बिजली बिलों में कमी, बिजली ग्रिड की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी, ग्रिड प्रदर्शन में सुधार और ग्राहकों को सेवाओं की गुणवत्ता में वृद्धि, जलवायु परिवर्तन से निबटने में सहायता, उपभोक्ताओं को अपने ऊर्जा उपयोग पर नियंत्रण रखने में सहूलियत होगी़ उपभोक्ता अब आसानी से यह देख पायेंगे कि वे किस प्रकार से ऊर्जा का उपयोग कर रहे हैं और इसके अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव कर बिजली बिल में बचत कर सकेंगे़ टेक्नो इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग कंपनी के वरिष्ठ इंजीनियर अक्षय त्रिवेदी, सुरेश कुमार, अजय कुमार, एमडी अब्दुल और रोहित कुमार सहित अन्य अधिकारी कार्य में जुटे हुए हैं. अधीक्षण अभियंता विनय कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए डीवीसी को मतदान से पहले और मतदान के दिन निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पत्र दिया गया है, ताकि मतदान प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel