[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा श्री कोडरमा गोशाला समिति ने की बैठक

श्री कोडरमा गोशाला समिति ने की बैठक

0
श्री कोडरमा गोशाला समिति ने की बैठक

झुमरीतिलैया. श्री कोडरमा गोशाला समिति की कार्यकारिणी बैठक शिववाटिका में हुई. कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री वंदना के साथ हुई. बैठक में पुराने कार्यों की समीक्षा की गयी और कई नई योजनाओं को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गयी. बैठक में बताया गया कि कई दानदाताओं द्वारा गोशाला के लिए शेड निर्माण के लिए राशि उपलब्ध करायी गयी है, जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है. इस शेड में लगभग 100 गोवंशों को रखा जायेगा, इसके अलावा तालाब की घेराबंदी और सुंदरीकरण करने की योजना भी बनायी गयी है. गोशाला परिसर में एक भव्य राधा कृष्ण मंदिर निर्माण का प्रस्ताव कमल केड़िया द्वारा दिया गया था, जिसे जल्द ही शुरू किया जायेगा. हरा चारा और जैविक खाद के उत्पादन को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है. बैठक में सभी दुधारू, गर्भवती और बीमार गायों को रखने के लिए कम से कम 100 रबर काउ मेट खरीदने पर चर्चा की गई. होलिका दहन को ध्यान में रखते हुए गो कास्ट निर्माण को बढ़ावा देने पर विचार किया गया. आजीवन सदस्य और वार्षिक सदस्य बढ़ाने पर भी चर्चा की गयी. अंत में मारवाड़ी युवा मंच मारवाड़ी महिला प्रेरणा शाखा 14 जनवरी मकर संक्रांति को उपलक्ष में उनके द्वारा किये गये कार्य की सराहना की गयी. मौके पर संरक्षक श्याम सुंदर सिंघानिया, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप केडिया, कार्यकारी सचिव अरुण मोदी, सचिव ओम प्रकाश खेतान, कोषाध्यक्ष अविनाश सेठ, मनोज केडिया, पप्पू केडिया, अवतार सिंह संजय अग्रवाल, सज्जन शर्मा, गोपाल बगड़िया, सुभाष मोदी, शालू चौधरी, सुषमा सुमन, राहुल जैन, माधव लाल भार्गव, धर्मेंद्र प्रसाद, सुधांशु पांडेय, अरुण अबोध आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel