छापामारी में ढिबरा लोड शक्तिमान वाहन जब्त
अवैध उत्खनन में शामिल लोग फरार हो गये
By DEEPESH KUMAR |
June 13, 2026 7:51 PM
कोडरमा बाजार. तिलैया थाना क्षेत्र के गझंडी जंगल में वन विभाग की टीम ने छापामारी कर अवैध रूप से ढिबरा लोड एक शक्तिमान वाहन को जब्त किया है. जानकारी के अनुसार, वन्य प्राणी प्रक्षेत्र पदाधिकारी रामबाबू कुमार को सूचना मिली थी कि जंगल में अवैध उत्खनन कर ढिबरा झुमरी तिलैया भेजा जा रहा है. सूचना पर रेंजर के निर्देश में टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब पांच टन ढिबरा लदे शक्तिमान वाहन को पकड़ा. हालांकि मौके से अवैध उत्खनन में शामिल लोग फरार हो गये. मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. छापामारी दल में वनपाल व वनरक्षी शामिल थे.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:17 PM
July 4, 2026 6:11 PM
July 2, 2026 7:07 PM
June 30, 2026 9:13 PM
June 29, 2026 6:12 PM
June 27, 2026 1:54 PM
June 26, 2026 7:14 PM
June 25, 2026 11:24 AM
June 25, 2026 2:37 PM
June 25, 2026 2:38 PM
