[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा हाथी के आतंक से सतगावां के गांव वाले परेशान, फसल कर रहे बर्बाद

हाथी के आतंक से सतगावां के गांव वाले परेशान, फसल कर रहे बर्बाद

0
हाथी के आतंक से सतगावां के गांव वाले परेशान, फसल कर रहे बर्बाद

(फोटो) हाथी के आतंक से सतगावां के गांव वाले परेशान, फसल कर रहे बर्बाद (फोटो) 19कोडपी20. हाथियों द्वारा नष्ट की गयी फसल दिखाते ग्रामीण. प्रतिनिधि, सतगावां सतगावां थाना क्षेत्र के मीरगंज पंचायत अंतर्गत पचौरी, झरगांव व अन्य ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 15 दिनों से हाथियों के झुंड ने क्षेत्र में कोहराम मचा रखा है, जिससे किसान बेहद परेशान हैं. हाथियों का झुंड न केवल खेतों में लगी गेहूं की फसल को रौंद कर नष्ट कर रहा है, बल्कि खलिहान में रखे तैयार अनाज को भी अपना निवाला बना रहा है, लगातार हो रहे इस नुकसान से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. उल्लेखनीय है कि बीते दिनों वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा हाथियों को आबादी से दूर रखने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभाग की ओर से सुरक्षा सामग्री का वितरण किया गया था. इस सामग्री में टॉर्च, पटाखे और मशाल के लिए तेल शामिल थे. बावजूद इसके हाथियों का आतंक जारी है, जो वन विभाग के लगातार प्रयास को विफल कर रहा है. वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द ठोस उपाय करने की मांग की है ताकि उनकी जान और फसल दोनों सुरक्षित रह सकें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel