सतगावां में सड़क हादसे में युवक की मौत
घटना ट्रक और बाइक के बीच हुई सीधी भिड़ंत के कारण हुई
By DEEPESH KUMAR |
June 15, 2026 8:17 PM
सतगावां. थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़सीमर मोड़ के समीप रविवार की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना ट्रक और बाइक के बीच हुई सीधी भिड़ंत के कारण हुई. जानकारी के अनुसार, गाजेडीह निवासी 30 वर्षीय दीपक कुमार (पिता सरयू प्रसाद) रविवार देर रात गोविंदपुर की तरफ से बाइक से अपने घर गाजेडीह लौट रहे थे. इसी दौरान रात्रि में किसी ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया़ घटना की सूचना मिलते ही सतगावां थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया. आवश्यक कागजी कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:17 PM
July 4, 2026 6:11 PM
July 2, 2026 7:07 PM
June 30, 2026 9:13 PM
June 29, 2026 6:12 PM
June 27, 2026 1:54 PM
June 26, 2026 7:14 PM
June 25, 2026 11:24 AM
June 25, 2026 2:37 PM
June 25, 2026 2:38 PM
