[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा हड़ताल पर गये सफाई मित्र, शहर की सफाई व्यवस्था

हड़ताल पर गये सफाई मित्र, शहर की सफाई व्यवस्था

0
हड़ताल पर गये सफाई मित्र, शहर की सफाई व्यवस्था

हक की आवाज. तीन माह से मानदेय नहीं मिलने से है नाराज हैं सफाई मित्र प्रोजेक्ट मैनेजर की दलील: वेतन भुगतान में केवल सात दिनों की देरी हुई है झुमरीतिलैया. नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाल रही कोडरमा म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (केएमएसडब्ल्यूएम) के अधीन कार्यरत सफाई मित्रों और वाहन चालकों ने मानदेय भुगतान में अनियमितता तथा पीएफ राशि से संबंधित शिकायतों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. कर्मचारियों के काम बंद कर देने से नगर परिषद क्षेत्र में कचरा उठाव और साफ-सफाई का कार्य बुरी तरह प्रभावित हो गया है. हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले तीन माह से उन्हें समय पर मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. उनका कहना है कि प्रत्येक माह वेतन से भविष्य निधि (पीएफ) की राशि काटी जाती है, लेकिन संबंधित राशि उमंग एप्लीकेशन में प्रदर्शित नहीं हो रही है. इसे लेकर कर्मचारियों में काफी नाराजगी है. कर्मचारियों ने बताया कि कई बार कंपनी प्रबंधन को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला. इसके विरोध में उन्होंने कामकाज ठप कर हड़ताल शुरू कर दी. हड़ताल में लगभग 20 वाहन चालक और 40 सफाई कर्मी शामिल हैं. इस कारण शहर के विभिन्न वार्डों में कचरे का उठाव प्रभावित होने लगा है और स्वच्छता व्यवस्था पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. वहीं कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर रविकांत तिवारी ने कर्मचारियों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वेतन भुगतान में केवल सात दिनों की देरी हुई है. उन्होंने बताया कि ट्रेजरी से जुड़ी तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं के कारण भुगतान लंबित है. कंपनी ने कर्मचारियों के खातों में आवश्यक खर्च के लिए कुछ राशि भेजी है और जल्द लंबित भुगतान करने का आश्वासन दिया है. इसके बाद भी कर्मचारी अपनी मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने पर अड़े हुए हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel