[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा डीएवी में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

डीएवी में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

0
डीएवी में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

कोडरमा. डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया के प्रांगण में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीटीओ विजय कुमार सोनी थे. विशिष्ट अतिथि मोहर वाहन निरीक्षक जोसेफ टोप्पो, रोड सेफ्टी सहायक अभिषेक मरांडी थे. कार्यक्रम का उद्घाटन डीटीओ, प्राचार्य श्री सिंह, सुपरवाइजरी हेड मौसमी मल्लिक एवं कुमार सतीश सिंह ने संयुक्त रूप से किया. उपांशु, सक्षम एवं उनके समूह द्वारा अभिनीत नाटक यमराज का फैसला कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा. लक्ष्मी ने सभी सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलायी. आराध्या सिंह ने अंग्रेजी में तथा ईशु ने हिंदी में सड़क सुरक्षा पर भाषण दिया. संचालन श्रेयशी व आकृति सिंह ने किया. मुख्य अतिथि श्री सोनी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक जिम्मेदार आदत है. उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट लगाने तथा गति सीमा का पालन करने की अपील की. जोसेफ टोप्पो व अभिषेक मरांडी ने भी सड़क सुरक्षा में तकनीक, अनुशासन एवं जन-सहभागिता की महत्ता पर प्रकाश डाला. धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक कुमार सतीश सिंह ने किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel