[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा बिजली चोरी के खिलाफ 90 स्थानों पर छापेमारी, 23 पर केस

बिजली चोरी के खिलाफ 90 स्थानों पर छापेमारी, 23 पर केस

0
बिजली चोरी के खिलाफ 90 स्थानों पर छापेमारी, 23 पर केस

2.85 लाख का जुर्माना भी लगाया गया झुमरीतिलैया. कोडरमा जिला में बिजली चोरी के खिलाफ झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के निर्देश पर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया़ अभियान के दौरान जिले के 90 आवासीय और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गयी, जिसमें 23 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी और बकाया भुगतान नहीं करने को लेकर विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज की गयी. साथ ही दो लाख 85 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया़ कार्रवाई बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता रणधीर कुमार के दिशा-निर्देशन में की गयाी झुमरीतिलैया में इस अभियान का नेतृत्व एसडीओ गजेंद्र टोप्पो ने किया़ यहां कुल 32 स्थानों पर छापेमारी हुई़ यहां आठ उपभोक्ताओं के विरुद्ध तिलैया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. वहीं कोडरमा शहरी क्षेत्र में विभागीय एसडीओ संदीप कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. कुल 21 प्रतिष्ठानों पर जांच हुई, जिनमें से छह उपभोक्ताओं के विरुद्ध कोडरमा थाना में मामला दर्ज किया गया़ डोमचांच में एसडीओ प्रशांत कुमार के नेतृत्व में 37 स्थानों पर कार्रवाई हुई. यहां नौ उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel