योजनाओं की प्रगति का लिया गया जायजा
साप्ताहिक समीक्षा बैठक बुलायी गयी
By DEEPESH KUMAR |
June 9, 2026 8:17 PM
जयनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बीडीओ गौतम कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक बुलायी गयी. बैठक में मनरेगा, पीएम आवास, पंचायती राज, पीडीएस, कल्याण विभाग, स्वच्छ भारत मिशन एवं निर्वाचन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी. बीडीओ ने मनरेगा के तहत अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने, लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने तथा मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. पीएम आवास योजना के लाभुकों को समय पर किस्त भुगतान एवं लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने पर जोर दिया गया. साथ ही राशन वितरण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, स्वच्छता अभियान और निर्वाचन तैयारियों की भी समीक्षा की गयी. मौके पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:17 PM
July 4, 2026 6:11 PM
July 2, 2026 7:07 PM
June 30, 2026 9:13 PM
June 29, 2026 6:12 PM
June 27, 2026 1:54 PM
June 26, 2026 7:14 PM
June 25, 2026 11:24 AM
June 25, 2026 2:37 PM
June 25, 2026 2:38 PM
