[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा भीषण गर्मी के बीच जिले भर में बिजली संकट

भीषण गर्मी के बीच जिले भर में बिजली संकट

0
भीषण गर्मी के बीच जिले भर में बिजली संकट

कोडरमा. जिले भर में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं गर्मी के साथ बिजली कटौती की समस्या बढ़ती जा रही है. ऐसे में लोग परेशान हैं. शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण इलाकों तक में बुरा हाल है. बिजली कटौती कई घंटे होने के कारण लोगों का धैर्य भी जवाब दे रहा है. लोग विद्युत विभाग के प्रति अपना आक्रोश जाहिर कर रहे हैं. वहीं विद्युत विभाग के अधिकारियों की मानें, तो डीवीसी केटीपीएस द्वारा लोड शेडिंग किये जाने से परेशानी हो रही है. डीवीसी लगातार बिजली कटौती कर रहा है. इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विद्युत विभाग के अनुसार, 27 अप्रैल को डीवीसी ने पांच बार लोड शेडिंग ली है. इसमें 8:35 से 8:45, 10:50 से 12:10, 14:40 से 15:55, 20:15 से 21:40 व 22:10 से 00:10 तक लोड शेडिंग की गयी. कुछ इलाकों में एक फेज में लाइन गायब हो जाने की सूचना मिल रही है, जिस पर संज्ञान लेकर काम किया जाता है. इधर, 27 अप्रैल की तरह 28 अप्रैल को भी डीवीसी द्वारा लोड शेडिंग जारी रही. सुबह 10 बजे तक डीवीसी तीन बार लोड शेडिंग कर चुका था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel