जयनगर. परसाबाद बाजार में गत दिन हुए विवाद के बाद पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर पुलिस चौकसी बढ़ा दी गयी है. चप्पे चप्पे पर पुलिस बल के जवान तैनात हैं. वरीय पदाधिकारी पूरे मामले पर पैनी नजर रखे हुए हैं. थाना प्रभारी उमानाथ सिंह ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है. उल्लेखनीय है कि बुधवार को पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों की बैठक भी हुई है, जिसमें शांति व्यवस्था बनाये रखने का निर्णय लिया गया है. इधर, मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान व कौटिल्य मंच के वरिष्ठ सदस्य चंद्र भूषण पांडेय ने मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन से उक्त कांड में लिप्त आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की है.