[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा ट्रेनों में शुरू होगी की ई-पेंट्री सेवा, लोगों को मिलेगा मनपसंद खाना

ट्रेनों में शुरू होगी की ई-पेंट्री सेवा, लोगों को मिलेगा मनपसंद खाना

0
ट्रेनों में शुरू होगी की ई-पेंट्री सेवा, लोगों को मिलेगा मनपसंद खाना

कोडरमा. भारतीय रेलवे के यात्रियों के लिए सफर अब और भी जायकेदार होने वाला है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटी) ने देश भर की 25 प्रमुख मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में ई-पेंट्री मील बुकिंग सुविधा शुरू करने का फैसला किया है. इस नई व्यवस्था के तहत यात्री यात्रा के दौरान अपना मनचाहा खाना ऑनलाइन बुक कर सकेंगे. इसकी सीधी डिलीवरी उनकी सीट पर की जायेगी. कोडरमा होकर चलने वाली 12801 / 12802 पुरी-नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस एवं 12381/12382 नई दिल्ली हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस में यह सुविधा मिलेगी.

जानें कैसे काम करेगा ई-पेंट्री सर्विस

यह पूरी व्यवस्था डिजिटल और कैशलेस होगी. यात्री टिकट बुक करने के बाद आईआरसीटी के प्लेटफॉर्म पर जाकर बुक टिकट हिस्ट्री से ई-पेंट्री मील का विकल्प चुन सकते हैं. बुकिंग बुक होते ही यात्री के मोबाइल पर एक एसएमएस और मील वेरिफिकेशन कोड आयेगा. डिलीवरी यात्रा के दिन, खाना प्राप्त करने से पहले यात्री को वही वेरिफिकेशन कोड संबंधित स्टाफ के साथ साझा करना होगा. पारदर्शिता सभी ऑर्डर एक डिजिटल डैशबोर्ड के जरिए मैनेज किये जायेंगे, जिससे व्यवस्था पारदर्शी बनी रहे.

स्टैंडर्ड मील और रेल नीर की सुविधा

यह सुविधा उन ट्रेनों के लिए है जिनके टिकट किराए में खाना शामिल नहीं होता. इसमें कंफर्म, आरएसी और पार्शियली कंफर्म टिकट वाले यात्री स्टैंडर्ड मील (थाली) के साथ रेल नीर का ऑर्डर भी दे पायेंगे. आईआरसीटी का उद्देश्य यात्रियों को बिना किसी परेशानी के गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है. आईआरसीटी के इस डिजिटली इनेबल्ड सॉल्यूशन से यात्रियों को पेंट्री कार के भरोसे या बाहरी असुरक्षित खाने पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी, यह सुविधा न केवल यात्रियों का समय बचाएगी, बल्कि उन्हें भुगतान के लिए नकद रखने की झंझट से भी मुक्ति देगी. अभी यह सुविधा केवल चुनिंदा 25 ट्रेनों में प्रायोगिक तौर पर शुरू की जा रही है, जिसे भविष्य में अन्य ट्रेनों तक विस्तारित किया जा सकता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel