[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा जनता भाजपा की चलाकी समझ चुकी है : विनोद सिंह

जनता भाजपा की चलाकी समझ चुकी है : विनोद सिंह

0
जनता भाजपा की चलाकी समझ चुकी है : विनोद सिंह

जयनगर. इंडिया गठबंधन के कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विनोद सिंह ने बुधवार की संध्या प्रखंड के परसाबाद, पिपचो, जयनगर सहित विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया और बदलाव की खातिर इंडिया गठबंधन को विजयी बनाने की अपील की़ उन्होंने कहा कि लोग उन्हें वोट दें, वे जनता के साथ रहेंगे़ उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में विकास और जन सुविधाओं के मामले में भाजपा ने कोडरमा की उपेक्षा की है, अब जनता भी भाजपा की चालाकी समझ चुकी है. भाजपा के 400 के पार का नारा खोखला है़ मोदी सरकार में महंगाई व बेरोजगारी चरम पर रही़ ढिबरा बंद होने से स्थानीय लोगों को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ता है, यहां घर बनाने के लिए बगल की नदी से बालू उठाना भी जुर्म हो गया है़ सांसद ने इन मुद्दो को कभी भी सदन में नहीं उठाया़ पूर्व विधायक सह झामुमो नेता जानकी यादव ने कहा कि जात पात से ऊपर उठ कर गरीबों की आवाज सुनने वाले विनोद सिंह को भारी मतों से विजय बनायें. मौके पर राज्य कमेटी सदस्य इब्राहिम अंसारी, राजद प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, कांग्रेस की अर्चना कुमारी, प्रखंड अध्यक्ष मिस्वाउद्दीन, झामुमो नेता इस्लाम अंसारी, अशोक सिंह, कांग्रेस नेता अरमान खान, पूर्व जिप सदस्य पवन सिंह, मुखिया कौशर खान, तसवर खान, विजय पासवान, मुन्ना यादव, जुबैर खान, वसी अहमद खान आदि मौजूद थे़ इधर, प्रखंड के इरगोबाद, सांथ, रूपायडीह, पातिशालय, मधवाटांड, बाघमारा, नंदोडीह, मकतपुर गांव में मुन्ना यादव, असगर अंसारी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मिस्वाउद्दीन, झामुमो नेता गोविंद बिहारी, विजय कुमार, महेश सोनी, गीता देवी, इस्लाम अंसारी, श्रीकांत ठाकुर आदि ने जनसंपर्क अभियान चलाया़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel