[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा तीनों नगर निकाय में ओवरऑल 59.08 फीसदी मतदान

तीनों नगर निकाय में ओवरऑल 59.08 फीसदी मतदान

0
तीनों नगर निकाय में ओवरऑल 59.08 फीसदी मतदान

———————- झुमरीतिलैया नगर परिषद में 60.80 प्रतिशत, नगर पंचायत कोडरमा में 57.52 व डोमचांच में 54.51 फीसदी मतदान मतदान में आगे रही आधी आबादी, 60.13 प्रतिशत महिलाओं ने किया मतदान ————————————– प्रतिनिधि कोडरमा बाजार . नगर निकाय चुनाव जिले के तीनों शहरी क्षेत्र नगर पंचायत कोडरमा ,डोमचांच और नगर परिषद झुमरीतिलैया में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. जिला प्रशासन के द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक तीनों निकाय क्षेत्रों में कुल 59.08 प्रतिशत मतदान हुआ. इसमें 58.04 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं व 60.13 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट किया. निकाय वार बात करें तो नगर परिषद झुमरीतिलैया में कुल मतदाताओं की संख्या 72,256 है, जिसमें 43,933 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया़ इसमें महिला वोटरों की संख्या 21,895 और पुरूष मतदाताओं की संख्या 22038 है. वोट प्रतिशत की बात करें तो 60.35 प्रतिशत पुरुष और 61.27 प्रतिशत महिलाओं ने वोट किया. कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र की बात करें तो इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 22,233 है. इसमें से 12789 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, जिसमे महिला वोटरों की संख्या 6663 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 6126 है. वोट प्रतिशत की बात करें तो कोडरमा नगर पंचायत की 59.57 प्रतिशत महिलाओं ने वोट किया, जबकि 55.45 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया. इसी तरह डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र के कुल मतदाताओं 19,729 मतदाताओं में से 10,754 मतदाताओं ने वोट किया. इसमे पुरुष मतदाताओं की संख्या 5122, जबकि महिला वोटरों की संख्या 5632 है. वोट प्रतिशत की बात करें तो डोमचांच नगर पंचायत में 52.32 प्रतिशत पुरुष और 56.66 प्रतिशत महिलाओं ने वोट किया. इस प्रकार कहा जाये, तो शहर की सरकार बनाने में तीनों निकाय की आधी आबादी वोट करने में पुरुषों से आगे रही. मतदान के बाद वापस लौटे कर्मी, मतपेटिका को किया जमा नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान सम्पन्न होते ही मतदान दल पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतपेटिका लेकर बागीटांड़ स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाये गए मतगणना केंद्र पहुंचे और मतपेटिका को जमा कराया. मतपेटिका जमा करने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा. मौके पर डीडीसी रवि जैन और एसडीओ ओमप्रकाश मंडल आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel