[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा ऑक्सब्रिज में स्वागत समारोह का आयोजन

ऑक्सब्रिज में स्वागत समारोह का आयोजन

0
ऑक्सब्रिज में स्वागत समारोह का आयोजन

22कोडपी13

नए विद्यार्थियों को स्वागत करते संचालक.

प्रतिनिधि

झुमरीतिलैया. ऑक्सब्रिज इंग्लिश क्लासेस ने नये बच्चों के स्वागत के लिए भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया. जिसमें 476 नये विद्यार्थियों ने भाग लिया. संचालन निपू कुमारी, शाहिद आलम, सिद्धार्थ सरस्वती, मधु कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम की शुरुआत नये बच्चों को तिलक लगाकर की गयी. मौके पर अपेक्षा कुमारी ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया और काजल कुमारी संगीत पेश की. वहीं ज्योति प्रसाद और गौरी पांडेय ने हरिवंश राय बच्चन की प्रेरणादायक कविता कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. इसके अलावा, खुशबू और अनन्या ने एक नाटक का मंचन किया. सभी नये बच्चों ने रैंप वॉक किया, जिससे उनके आत्मविश्वास की झलक देखने को मिली. रैंप वॉक के बाद बच्चों से कुछ सवाल पूछे गये, जिनका उन्होंने सूझ-बूझ से उत्तर दिया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मिस्टर फ्रेशर और मिस फ्रेशर का खिताब दिया गया. इसमे मिस फ्रेशर का खिताब ज्योति प्रसाद और मिस्टर फ्रेशर का खिताब संगम यादव ने जीता. दोनों बच्चों को ऑक्सब्रिज के संचालक सौरभ कुमार और वाणी कंप्यूटर के निदेशक द्वारा ताज पहनाया गया और पुरस्कृत किया गया. ऑक्सब्रिज के संरक्षक अरुण मिश्रा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में ऑक्सब्रिज की टीम के सदस्य आरती कुमारी, सिद्धार्थ सरस्वती, नीपु कुमारी, काजल कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel