[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा डोमचांच : वार्ड नंबर पांच में मात्र तीन वोट पड़ा, दिखा विरोध

डोमचांच : वार्ड नंबर पांच में मात्र तीन वोट पड़ा, दिखा विरोध

0
डोमचांच : वार्ड नंबर पांच में मात्र तीन वोट पड़ा, दिखा विरोध

पहली बार बैलेट पेपर से मताधिकार का किया प्रयोग.

————————–पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में शाम पांच बजे तक 54.16 प्रतिशत हुआ मतदानअध्यक्ष पद के सात व पार्षद पद के 53 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद——————————-प्रतिनिधिडोमचांच. नगर पंचायत डोमचांच क्षेत्र में निकाय चुनाव को लेकर शाम पांच बजे तक 54.51 प्रतिशत मतदान हुआ. चुनाव को लेकर लोगों खास कर युवा वर्ग में उत्साह दिखा. सुबह सात बजते ही मतदान शुरू हो गया था. मतदान केंद्र पर लोग सुबह से ही वोट डालने के लिए उत्सुक थे. हालांकि, वार्ड नंबर पांच व 11 में अलग तस्वीर दिखी. इन दोनों जगहों पर होल्डिंग टैक्स सहित अन्य मुद्दों को लेकर एक तरह से लोग लगातार वोट बहिष्कार की स्थिति बनाये हुए थे. सोमवार को इसका असर भी दिखा. वार्ड नंबर पांच में कुल 1529 मतदाताओं में से मात्र एक के द्वारा अपने मत का प्रयोग किया गयाृ वार्ड के लोगों ने पहले से ही वोट नहीं डालने की बात कही थी, इस वार्ड के लंगड़ापीपर में दो बूथ बनाये गये थे, पर इन दोनों बूथों पर सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा. सुबह से भारी सुरक्षा बल यहां मौजूद रहा. बीडीओ भोला पांडेय खुद यहां मौजूद रहे. बीच में डीसी ऋतुराज व एसपी अनुदीप सिंह भी जायजा लेने पहुंचे, पर मतदाता अपने मत का प्रयोग करने नहीं आये. शाम पांच बजे तक जिस एक मात्र मतदाता ने अपने मत का प्रयोग किया वह बीएलओ का बताया जा रहा है. दूसरे बूथ पर दो वोट पड़े. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई. वहीं वार्ड नंबर 11 में वोट बहिष्कार की अब तक की स्थिति से अलग तस्वीर मतदान के दिन दिखी. कुल 1594 मतदाताओं में से मात्र 49 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया. यहां सबसे पहले वोट डालने पहुंचे मतदाता का सीओ रवींद्र पांडेय ने स्वागत किया. इसके बाद कुछ मतदाता ही मतदान के लिए पहुंचे. बता दें कि इन दोनों वार्ड से पार्षद पद के लिए भी प्रत्याशी मैदान में नहीं है. मतदाताओं ने सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए अपने मत का प्रयोग किया. मतदान के साथ अध्यक्ष पद के सात व पार्षद पद के 53 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया है.

वार्ड नंबर एक में अंजनी ने डाला पहला वोट

प्रभात खबर की टीम सुबह वार्ड नंबर एक में पहुंची तो मतदान केंद्र के बाहर वोट डालने के लिए लोग पहुंचे हुए थे. मतदान को लेकर युवाओं और महिलाओं में खासा उत्साह दिखा. वार्ड नंबर एक में सबसे पहले अंजनी कुमार ने वोट डाला. उन्होंने प्रभात खबर को बताया कि नगर पंचायत के विकास के लिए वोट डाला हूं. वहीं वार्ड नंबर दो के पीएमश्री उ म विद्यालय दुरोडीह में लंबी कतार देखी गयी. उ म वि हेठ टोला पूर्वी भाग में 09:31 बजे तक 1125 मत में 130 वोट पड़ा था

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel