[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा होली को लेकर सतर्क रहें पदाधिकारी : डीसी

होली को लेकर सतर्क रहें पदाधिकारी : डीसी

0
होली को लेकर सतर्क रहें पदाधिकारी : डीसी

समीक्षा. त्योहार में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की ली जानकारी : असामाजिक तत्वों पर नजर बनाये रखने का निर्देश कोडरमा. होली पर्व के दौरान जिले में शांति, सौहार्द्र व विधि-व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से सोमवार को डीसी ऋतुराज ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा बैठक की. बैठक में डीसी ने सभी बीडीओ-सीओ व थाना प्रभारियों से होली पर्व के दौरान विधि व्यवस्था संधारण को लेकर की गयी तैयारियों का जानकारी ली. साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, गश्ती दलों को सक्रिय रखने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर बनाये रखने का निर्देश दिया. उन्होंने निर्देश दिया कि प्रतिनियुक्ति स्थलों पर समय पर उपस्थित रहकर सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित करें. डीसी ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या विधि-व्यवस्था भंग करने के प्रयास को गंभीरता से लिया जायेगा तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने तथा भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया. डीसी ने अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ जांच अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. लोगों से अपील की कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सद्भाव के साथ मनायें. बैठक में एसपी अनुदीप सिंह, एसडीओ ओमप्रकाश मंडल, एसडीपीओ अनिल सिंह, डीएसओ प्रदीप कुमार शुक्ला व अन्य शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel