[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा अब ग्रिजली किड्स के रूप में चलेगा बचपन

अब ग्रिजली किड्स के रूप में चलेगा बचपन

0
अब ग्रिजली किड्स के रूप में चलेगा बचपन

कोडरमा. गुमो के पास संचालित बचपन प्ले स्कूल अब एक नये और शानदार स्वरूप में स्थापित हो चुका है़ इसे अब ग्रिजली किड्स के नाम से जाना जायेगा़ यह नाम न केवल विद्यालय की अलग पहचान को मजबूत करेगा, बल्कि शिक्षा में उत्कृष्टता और नवाचार के प्रति इसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है़ ग्रिजली चैरिटेबल ट्रस्ट के अंतर्गत वर्षों का अनुभव रखने वाला यह संस्थान, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है़ विद्यालय की प्रबंधन समिति ने सोमवार को बताया कि यह नाम परिवर्तन समान नाम वाले संस्थानों से होने वाले भ्रम को दूर करने और विद्यालय की प्रतिष्ठा को बनाये रखने के उद्देश्य से किया गया है़ प्रधानाचार्या नीरजा ने स्पष्ट किया कि इस नाम परिवर्तन से केवल पहचान बदलेगी, जबकि सभी सुविधाएं, संकाय, पाठ्यक्रम और बच्चों की शिक्षा व देखभाल के प्रति प्रतिबद्धता पहले की तरह ही बनी रहेगी़ उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य हमेशा से बच्चों के शैक्षिक और व्यक्तित्व विकास में योगदान देना रहा है और ””””ग्रिजली किड्स”””” के रूप में हम इस दिशा में और बेहतर प्रयास करेंगे़ ग्रिजली किड्स प्ले ग्रुप से लेकर यूकेजी तक के बच्चों को आधुनिक शिक्षा पद्धति और उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं प्रदान करता रहेगा़ वहीं ग्रिजली पब्लिक स्कूल इस संस्थान का सीनियर विंग, पिछले कई वर्षों से उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान कर रहा और अभिभावकों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए छात्रों के सर्वांगीण विकास में लगातार योगदान दे रहा है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel