ट्रेन से कट कर नव विवाहिता की मौत

लोहासिकर गांव में उसकी शादी हुई थी़

By Prabhat Khabar News Desk | April 16, 2024 9:49 PM

जयनगर. धनबाद-गया रेलखंड हिरोडीह स्टेशन के पूर्वी केबिन के समीप रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय बबीता कुमारी (पति विकास कुमार यादव) की मौत हो गयी़ बताया गया कि एक वर्ष पूर्व कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहासिकर गांव में उसकी शादी हुई थी़ वह रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा में अपने मायके रेभनाडीह निवासी रामदेव यादव के घर आयी थी़ वह अपनी मां व बहन के साथ हिरोडीह बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रही थी़ बताया गया कि बबीता को कम सुनायी देती थी.