बिहार में एनडीए की जीत महागठबंधन के लिए सबक

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत महागठबंधन के लिए एक सबक है.

By ANUJ SINGH | November 15, 2025 9:58 PM

कोडरमा. बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत महागठबंधन के लिए एक सबक है. यह बात मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य संजय पासवान ने चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कही. उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन ने पूरी सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया. तरह-तरह के हथकंडे अपनाये और भारी मात्रा में धन का इस्तेमाल किया. बिहार चुनाव परिणाम यह दर्शाता है कि भाजपा को हराने के लिए विपक्षी दलों को और अधिक एकजुट प्रयास करने होंगे. सीपीआइएम इन परिणामों के पीछे के अन्य कारकों की विस्तार से जांच करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है