[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा मानसून से पहले नालों की सफाई में जुटा नगर परिषद

मानसून से पहले नालों की सफाई में जुटा नगर परिषद

0
मानसून से पहले नालों की सफाई में जुटा नगर परिषद

: शहर के 28 वार्डों में 111 बड़े और छोटे नाले-नालियां हैं सुजल भदानी, झुमरीतिलैया. मानसून को देखते हुए नगर परिषद ने शहर में नालों और नालियों की व्यापक सफाई अभियान शुरू कर दिया है. बरसात के दौरान जलजमाव और जलनिकासी की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से यह अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है. परिषद की टीम शहर के विभिन्न इलाकों में लगातार सफाई कार्य में जुटी हुई है. नगर परिषद के अनुसार, शहर के 28 वार्डों में लगभग 111 छोटे-बड़े नाले और नालियां हैं. बरसात के समय इनमें कचरा और गाद जमा हो जाने से पानी का बहाव बाधित हो जाता है, जिसके कारण कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होती है. इसी समस्या के समाधान के लिए मानसून से पहले विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है. नगर परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि शहर का मुख्य नाला रामलखन सिंह यादव कॉलेज क्षेत्र से शुरू होकर महाराणा प्रताप चौक, अशोका होटल के पीछे और ब्लॉक रोड होते हुए भादोडीह रेलवे कॉलोनी तक जाता है. यह नाला शहर की जलनिकासी व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है. परिषद द्वारा इसकी पूरी तरह सफाई करा दी गयी है, ताकि बरसात के दौरान पानी का प्रवाह सुचारु बना रहे. मुख्य नाले के अलावा विभिन्न वार्डों की बड़ी नालियों की भी साफ-सफाई की जा रही है. कई स्थानों पर जलनिकासी में बाधा बनने वाले ब्लॉकेज की पहचान कर उन्हें हटाने का काम जारी है. सफाई कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि मानसून शुरू होने से पहले सभी प्रमुख नालों और नालियों की सफाई पूरी कर ली जाये. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अंकित गुप्ता ने नागरिकों से अपील की है कि वे नालों और नालियों में कचरा न फेंकें, ताकि जलनिकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे और बरसात में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel