[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा चलती बाइक में लगी आग, जलकर राख

चलती बाइक में लगी आग, जलकर राख

0
चलती बाइक में लगी आग, जलकर राख

सतगावां. कोठियार के हदहदवा के समीप गुरुवार को चलती बाइक में आग लगने से बाइक जलकर नष्ट हो गयी. बताया जाता है कि बाइक (जेएच12एफ-3115), जो लालू यादव ग्राम सपही निवासी के नाम निबंधित है, उक्त बाइक को सपही में काम करने वाले नेरोटांड़ निवासी ननका भुला मांगकर अपने घर गये थे. बुधवार की रात जब वह बाइक से सपही लौट रहे थे, इसी बीच हदहदवा गांव के समीप बाइक में अचानक आग लग गयी. सुबह जब स्थानीय ग्रामीण सड़क से गुजर रहे थे, तो जली बाइक को देख घबरा गये. बाद में वाहन मालिक और चालक की पहचान होने पर स्थिति स्पष्ट हुई.

आयुष चिकित्सा शिविर में 114 मरीजों की जांच

सतगावां. शिवपुर पंचायत अंतर्गत शिवपुर में लक्ष्मी भवन के समीप गुरुवार को जिला आयुष कोडरमा के तत्वावधान में आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. आयुष्मान आरोग्य मंदिर सतगावां के आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी पीयूष कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धति और योग के प्रति जागरूक करना था. आयुष पदाधिकारी पीयूष कुमार ने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध जड़ी-बूटियों और औषधीय पौधों के लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी. शिविर में 114 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. जांच के उपरांत दवा का नि:शुल्क वितरण किया गया. योग प्रशिक्षक लक्ष्मीकांत वर्मा एवं दयानंद गुप्ता ने लोगों से योग का अभ्यास भी कराया. शिविर में सहयोगी चिकित्साकर्मी धनंजय कुमार पांडेय भी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel