[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा मतदान के लिए मतदाताओं को करें प्रेरित

मतदान के लिए मतदाताओं को करें प्रेरित

0
मतदान के लिए मतदाताओं को करें प्रेरित

कोडरमा बाजार. लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार को विभिन्न कोषांगों के अधिकारियों की बैठक हुई़ बैठक के दौरान उपायुक्त ने डीपीएम जेएसएलपीएस को निर्देश दिया कि सभी बीएलओ और स्वयं सहायता समूह की दीदियों को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल करायें और उनके माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें. लोकसभा चुनाव को लेकर 20 मई को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करें. सभी लोग घरों से निकलें और नैतिक मतदान करें. इसके लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलायें. उपायुक्त ने कहा कि मतदान केंद्रों में दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक आयु वाले वोटरों के लिए वाहन की व्यवस्था की गयी है़ साथ ही केंद्रों से अधिक दूरी पर रहने वाले वोटरों के लिए भी वाहन की व्यवस्था की गयी है, ताकि दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केंद्र आने जाने में कोई परेशानी न हो़ चलने फिरने से लाचार मतदाताओं के लिए केंद्रों पर व्हील चेयर की भी व्यवस्था की गयी है. मौके पर एसडीओ रिया सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस कुजूर आदि मौजूद थे़ पदाधिकारियों, कर्मियों व मीडिया कर्मियों ने किया मतदान : इधर, लोकसभा चुनाव कार्य मे लगे विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, कोषांगों के कर्मियों व स्थानीय मीडिया कर्मियों ने बुधवार को पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपना मतदान किया़ सभी ने मतदान करते हुए आगामी 20 मई को आम लोगों से मतदान करने की अपील की़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel