[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा वृद्धाश्रम में मातृ सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

वृद्धाश्रम में मातृ सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

0
वृद्धाश्रम में मातृ सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

झुमरीतिलैया. मदर्स डे के अवसर पर वृद्धा आश्रम में माताओं के साथ मदर्स डे मनाया गया. कार्यक्रम के दौरान केक काटकर खुशियां बांटी गयीं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. सभी माताओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गयी एवं उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया. अध्यक्ष आकृति चौधरी ने कहा कि मां हमारे जीवन की सबसे बड़ी शक्ति और प्रेरणा होती हैं. कार्यक्रम में शाखा की सचिव प्रिया अग्रवाल, सारिका लड्ढा, नेहा हिसारिया, मीना हिसारिया, नेहा बजाज, आशा बजाज, निशा संघई , अनुराधा संघई, प्रीति गुटगुटिया, श्वेता गुटगुटिया, रश्मि केड़िया, पूनम टिबरेवाल, नेहा जैन, रश्मि गुटगुटिया, ज्योति अग्रवाल, दीपा गुप्ता, स्नेह अग्रवाल, रचना जैन, गुंजन अग्रवाल मौजूद थीं.

ब्रह्रार्षि समाज की बैठक में धर्मशाला निर्माण पर चर्चा

झुमरीतिलैया. गांधी स्कूल के समीप ब्रह्राषि समाज की बैठक अशोक कुमार के आवास पर हुई. अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष प्रो कमलेश कुमार कमल ने की. उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती आपसी एकता और सहयोग से ही संभव है. उन्होंने समाज के लोगों से संगठित होकर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की. बैठक में धर्मशाला निर्माण को लेकर भी चर्चा की गयी. इसके लिये सभी सदस्यों ने सहयोग करने का संकल्प लिया. मौके पर रघुवीर सिंह, अशोक राय, विजय नारायण सिंह, अशोक सिंह, शंभु शंकर सिंह, राम प्रवेश सिंह उर्फ फौजी बाबू, मनोज ब्रह्मर्षि, अतुल आनंद, केशव कुमार, परिषद के संरक्षक उपेंद्र सिंह, रामानुज सिंह, साधु जी, राम शंकर शर्मा आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel