मॉडर्न के अरमान ने जेइइ मेंस में किया टॉप

झुमरीतिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र अरमान सूद जेइइ मेंस की परीक्षा में जिला टॉपर बने हैं.

By VIKASH NATH | February 18, 2026 5:35 PM

कोडरमा. झुमरीतिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र अरमान सूद जेइइ मेंस की परीक्षा में जिला टॉपर बने हैं. इसके साथ ही विद्यालय के तीन छात्रों ने जेइइ मेंस की परीक्षा में सफलता हासिल की है. अरमान सूद को इस परीक्षा में 99.90 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुए हैं. अरमान के अलावा छात्र पार्थ कुमार अग्रवाल 99.87 परसेंटाइल अंक, छात्र राघव सोमानी 99.18 परसेंटाइल अंक लाकर इस परीक्षा में सफल हुए हैं. अरमान सूद को भौतिकी में 99.91, रसायन शास्त्र में 98.26 एवं गणित में 99.93 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुए हैं. शहर के रहने वाले अंजली सूद व मनीष सूद के पुत्र अरमान सूद अभी बारहवीं की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. वहीं निरोत्तमा सोमानी व अनुराग सोमानी के पुत्र राघव सोमानी भी बारहवीं की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. इन्हें भौतिकी में 98.66, रसायन शास्त्र में 99.44 एवं गणित में 98 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुए है. विद्यालय के छात्रों के इस शानदार सफलता पर प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने कहा कि छात्रों की सफलता से विद्यालय का नाम रौशन हुआ है. वहीं निर्देशिका संगीता शर्मा ने कहा कि छात्रों एवं विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत एवं लगन से ये सफलता हासिल हुई है.