[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा सेक्रेड में मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन का शुभारंभ

सेक्रेड में मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन का शुभारंभ

0
सेक्रेड में मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन का शुभारंभ

झुमरीतिलैया. सेक्रेड हार्ट स्कूल में मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) सम्मेलन का शुभारंभ हुआ़ इसमें लगभग 30 देशों के छात्र प्रतिनिधियों ने भाग लिया. मौके पर स्कूल के निदेशक प्रमोद कुमार, प्राचार्य प्रमोद शर्मा, भारत में एक विदेशी दूतावास के प्रोटोकॉल अधिकारी प्रिंस शर्मा और एक्सपीरियंस जापान के अध्यक्ष जितेंद्र मेहता मौजूद थे. प्राचार्य श्री शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया. उदघाटन समारोह में ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, ब्राज़ील, कनाडा, चीन, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, आयरलैंड, इज़राइल, इटली, जापान, लीबिया, नेपाल, न्यूज़ीलैंड, कतर, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, स्विट्ज़रलैंड, थाईलैंड, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका जैसे देशों के छात्र प्रतिनिधि शामिल हुए. इस दौरान कक्षा 12वीं की अफरीन को महासचिव और कक्षा 10 की रेशांशी जैन को स्पीकर की भूमिका सौंपी गयी. सम्मेलन का उद्देश्य छात्रों में कूटनीतिक कौशल, वैश्विक जागरूकता और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है. प्रोटोकॉल अधिकारी प्रिंस शर्मा ने मॉडल यूनाइटेड नेशंस के लाभों पर प्रकाश डाला. एक्सपीरियंस जापान के अध्यक्ष जितेंद्र मेहता ने भारत और जापान के मधुर संबंधों पर अपने विचार साझा किया. स्कूल निदेशक प्रमोद कुमार ने संयुक्त राष्ट्र के कार्यों और उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका शिक्षिका पायल सिंह एवं सत्येंद्र सिंह ने निभायी. कार्यक्रम का समापन सात मई को होगा. प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन छात्रों के लिए लाभकारी अनुभव सिद्ध होगा, जिससे वे अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और वैश्विक मुद्दों की समझ गहराई से विकसित कर सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel