[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा पानी विवाद में विधायक ने की उपायुक्त से मुलाकात

पानी विवाद में विधायक ने की उपायुक्त से मुलाकात

0
पानी विवाद में विधायक ने की उपायुक्त से मुलाकात

: बराकर का पानी बचाने के लिए ग्रामीण गोलबंद जयनगर. करियावां पंचायत अंतर्गत बराकर नदी के किनारे बसे गांव सुगाशाख, बिहारो व धोबिया पहरी के ग्रामीण बराकर का पानी बचाने के लिए गोलबंद हो गये हैं, जिससे डोमचांच जलापूर्ति योजना का पेंच फंस गया है. हालांकि प्रशासन लगातार प्रयासरत है, लेकिन ग्रामीण टस से मस नहीं हो रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी कीमत पर बराकर नदी पर इंटकवेल नहीं बनाने देंगे. हमलोग खुद ही पानी से जुड़ी समस्या झेलते रहते हैं, ऐसे में डोमचांच जलापूर्ति से स्थिति भयावाह हो जायेगी. प्रशासन इसके लिये कोई दूसरा विकल्प निकाले. मामले को लेकर विधायक अमित कुमार यादव शुक्रवार को सुगाशाख पहुंचे. ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल के साथ उपायुक्त ऋतुराज से मुलाकात उन्हें ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया. मौके पर उपायुक्त् ऋतुराज ने निर्माण कार्य एजेंसी जुडको कंपनी के इंजीनियरों को निर्देश दिया कि सभी बिंदुओं पर निरीक्षण कर विचार किया जाये. विधायक श्री यादव ने बताया कि दो फरवरी को उपायुक्त के साथ स्थल निरीक्षण किया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel