[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा स्थापना दिवस पर एकता और संघर्ष का दिया संदेश

स्थापना दिवस पर एकता और संघर्ष का दिया संदेश

0
स्थापना दिवस पर एकता और संघर्ष का दिया संदेश

अॉल इंडिया गार्ड काउंसिल (एआईजीसी) कोडरमा शाखा ने स्थापना दिवस मनाया

झुमरीतिलैया. ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल (एआईजीसी) कोडरमा शाखा द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ यात्री गाड़ी प्रबंधक विनय कुमार द्वारा ध्वजारोहण से हुई. इसके बाद सभी ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके त्याग एवं बलिदान को नमन किया. शाखा सचिव रंजीत कुमार ने स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन संगठन के इतिहास, संघर्ष और उपलब्धियों को स्मरण करने का अवसर है. उन्होंने बताया कि एआईजीसी सदैव ट्रैन मैनेजर के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी यह प्रतिबद्धता मजबूती के साथ जारी रहेगी. कार्यक्रम में उपस्थित सभी मैनेजर ने संगठन की भूमिका और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार रखे. वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि एआईजीसी ट्रैन मैनेजर का सशक्त मंच है, जो उनके सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए सदैव अग्रणी भूमिका निभाता है. कार्यक्रम में विनय कुमार, प्रमोद कुमार, भगीरथ प्रसाद यादव, विनोद कुमार, द्वारिका यादव, नकुल प्रसाद यादव, पी.के. वर्मा, अमरदीप कुमार, सुरेश कुमार, तुलसी यादव, अशोक यादव, अनिल कुमार, अनिल कुमार सिंह, अभिषेक, ध्रुव, राजीव कुमार, युगेश कुमार, विकास कुमार, लोकनाथ महतो, जागेश्वर यादव, जगदीश प्रसाद यादव, मनीष कुमार वर्मा, शबनम कुमार सिंह, राजू दास, पवन कुमार, सतेंद्र कुमार सहित अन्य गाड़ी प्रबंधक उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel