शांति व सौहार्द्र बनाये रखने को लेकर बैठक

परसाबाद में उभरे विवाद और तनाव को देखते हुए कटिया पुलिस पिकेट में प्रशासन व ग्रामीणों के बीच शांति व सौहार्द्र बनाये रखने को लेकर बैठक हुई.

By VIKASH NATH | February 4, 2026 6:30 PM

जयनगर. परसाबाद में उभरे विवाद और तनाव को देखते हुए कटिया पुलिस पिकेट में प्रशासन व ग्रामीणों के बीच शांति व सौहार्द्र बनाये रखने को लेकर बैठक हुई. बैठक में मौजूद पुलिस निरीक्षक सुजीत कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रशासन अपना काम कर रहा है, शीघ्र ही इस मामले का खुलासा कर लिया जायेगा. आप सभी शांति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस को सहयोग करें. थाना प्रभारी उमानाथ सिंह ने कहा कि शांति भंग ना करें, शांति व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन को सहयोग करें. उपस्थित लोगों ने मांग की कि शीघ्र ही इस मामले का खुलासा किया जाये ताकि भविष्य में इस तरह की घटना ना हो. पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम ने कहा कि इस तरह की घटना इस क्षेत्र में कभी नहीं घटी थी. उन्होंने भी लोगों से पुलिस को सहयोग करने की अपील की. मौके पर जिप सदस्य केदार यादव, सांसद प्रतिनिधि किशुन यादव, मनोज चौधरी, महेश रजक, अविनाश गुप्ता, नीरज सिंह, पूर्व मुखिया हिंद किशोर राम, मुखिया प्रतिनिधि सरफुद्दीन अंसारी, पूर्व मुखिया अजय यादव, सूरज कुमार, पंकज यादव, विकास यादव, आशीष मोदी, उमेश यादव, संतोष ठाकुर, सुजीत यादव, सहदेव ,राणा, विकास यादव, पिंकू कसेरा, अनिल राय, राजकुमार पासवान, संजय पासवान, सहदेव यादव आदि मौजूद थे.