निकाय चुनाव को लेकर विभिन्न कोषांगों की बैठक

सही एवं समयबद्ध तरीके से करना सुनिश्चित करें: डीसी

By DEEPESH KUMAR | January 28, 2026 11:02 PM

सही एवं समयबद्ध तरीके से करना सुनिश्चित करें: डीसी

कोडरमा. नगर निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में विभिन्न कोषांगों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में डीसी ने निर्वाचन से जुड़े सभी कोषांगों द्वारा किये जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. समीक्षा के दौरान डीसी ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने कोषांगों का कार्य सही एवं समयबद्ध तरीके से करना सुनिश्चित करें. सभी नोडल पदाधिकारियों को अपने कोषांगों को सक्रिय करने तथा संबंधित कर्मियों के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया, ताकि निर्वाचन से जुड़े सभी कार्य बेहतर ढंग से संपादित किये जा सके. बैठक में डीडीसी रवि जैन, अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, प्रभारी एसडीओ ओमप्रकाश मंडल, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रकाश बैठा, जिला सहकारिता पदाधिकारी रूमा झा, जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार व अन्य मौजूद थे.