[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा मारवाडी युवा मंच के शिविर में 30 लोगों ने किया रक्तदान

मारवाडी युवा मंच के शिविर में 30 लोगों ने किया रक्तदान

0
मारवाडी युवा मंच के शिविर में 30 लोगों ने किया रक्तदान

: विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर व प्रतिभा सम्मान समारोह झुमरीतिलैया. विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को मारवाड़ी युवा मंच तिलैया शाखा की ओर से श्री अग्रसेन भवन में रक्तदान शिविर एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, रेडक्रॉस सोसाइटी के अजीत वर्णवाल, शिवरतन सुल्तानिया, डॉ सागरमनी सेठ एवं डॉ सुजीत राज ने संयुक्त रूप से किया. अतिथियों का स्वागत मंच अध्यक्ष मोहित संघई ने किया. मौके पर सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच मानव सेवा के कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और रक्तदान शिविर इसका उत्कृष्ट उदाहरण है. रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अजीत वर्णवाल ने रक्तदान को महादान बताते हुए मंच की सराहना की. सदर अस्पताल की मेडिकल टीम के सहयोग से आयोजित शिविर में मंच के सदस्यों व शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. कुल 30 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. मंच अध्यक्ष मोहित संघई ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया. कार्यक्रम के दूसरे सत्र में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें सीबीएसई एवं जैक बोर्ड की 10वीं, 12वीं परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 14 मेधावी छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले सात विद्यार्थियों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया. सचिव अतुल खेतान ने सभी रक्तदाताओं, अभिभावकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया. मौके पर डॉ सागरमनी सेठ, डॉ सुजीत राज, सचिव अतुल खेतान, राज पचीसिया, महावीर खेतान, प्रतीक संघई, शिवेश पचीसिया, विकास जैन, ऋषभ जैन, आकाश जैन, अजय शर्मा, मोहक सुल्तानिया, अर्पित सिंघानिया, तुषार चौधरी, हर्षित सिंघानिया, संजय ठोल्या, अनुराग हिसारिया, अरविंद चौधरी, विनीत बंसल, आयुष जोशी आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel