[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा कोहरे की वजह से एक दिसंबर से रद्द रहेंगी कई ट्रेनें

कोहरे की वजह से एक दिसंबर से रद्द रहेंगी कई ट्रेनें

0
कोहरे की वजह से एक दिसंबर से रद्द रहेंगी कई ट्रेनें

झुमरीतिलैया. सर्दियों का मौसम दस्तक दे चुका है. ऐसे में कोहरे की वजह से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होना तय है़ भारतीय रेलवे ने पहले ही एक दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक कई ट्रेनों को रद्द करने या उनका फेरा घटाने का शेड्यूल जारी कर दिया है़ इसका सीधा असर कोडरमा, धनबाद और गया होकर चलने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा़ उल्लेखनीय है कि कोहरे के कारण ट्रेन की गति सीमा पर प्रतिकूल असर पड़ता है. नयी दिल्ली हावड़ा ग्रैंड कोड सेक्शन लाइफ लाइन के रूप में जानी जाती है. ऐसे में ट्रेनों के रद्द होने या फेरों में कटौती से यात्रियों के सफर पर खलल पड़ेगा.

रद्द रहेंगी ये ट्रेन

12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार, 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार, 18103/18104 अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस यह ट्रेन 4 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक पूरी तरह रद्द रहेगी़ वहीं 12177 हावड़ा-मथुरा चंबल एक्सप्रेस 6 दिसंबर 2024 से 10 जनवरी 2025 तक आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन के बीच रद्द रहेगी, 12178 मथुरा-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस 2 दिसंबर 2024 से 6 जनवरी 2025 तक मथुरा जंक्शन और आगरा कैंट के बीच नहीं चलेगी़

यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें

कोडरमा स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को इन बदलावों से खासा परेशान होना पड़ेगा़ दिसंबर में लगन होने के कारण वर-वधू और उनके परिजनों को यात्रा में दिक्कतें होंगी़ इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्र और इलाज के लिए यात्रा करने वाले लोग भी प्रभावित होंगे़ साथ ही साथ छुट्टियों के दौरान घूमने की योजना बनाने वाले लोगों को झटका लगेगा़

वीवीआइपी और मेल ट्रेनों पर भी असर

राजधानी, दुरंतो, वंदे भारत जैसी वीवीआइपी ट्रेनों के साथ-साथ अन्य मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित होगा़ कोहरे के चलते 3 से 15 घंटे तक की देरी संभव है़ कई ट्रेनों का समय बदला जा सकता है, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनानी होगी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel