[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा सुरक्षित इंटरनेट इस्तेमाल को लेकर किया जागरूक

सुरक्षित इंटरनेट इस्तेमाल को लेकर किया जागरूक

0
सुरक्षित इंटरनेट इस्तेमाल को लेकर किया जागरूक

: नवोदय विद्यालय पुत्तो में जिला प्रशासन की जागरूकता कार्यशाला कोडरमा बाजार. सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर मंगलवार को नवोदय विद्यालय पुत्तो में जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुभाष प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य इंटरनेट के सुरक्षित, सतर्क व जिम्मेदार उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक करना था. कार्यशाला में इंटरनेट फ्रॉड, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल व लिंक के माध्यम से होने वाली ठगी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उचित उपयोग तथा डीपफेक तकनीक के बढ़ते दुरुपयोग जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गयी. जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुभाष प्रसाद यादव ने कहा कि डिजिटल तकनीक ने प्रशासनिक कार्यों को सरल व प्रभावी बनाया है, परंतु इसके सुरक्षित उपयोग को लेकर जागरूकता जरूरी है. उन्होंने कहा कि शासकीय पदाधिकारियों व कर्मियों की सतर्कता से न केवल व्यक्तिगत स्तर पर, बल्कि संपूर्ण प्रशासनिक व्यवस्था, कार्यालयों एवं आम जनता को भी साइबर खतरों से सुरक्षित रखा जा सकता है. उन्होंने सभी से किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश अथवा डिजिटल सामग्री के प्रति सतर्क रहने की अपील की. कार्यशाला के दौरान नवोदय विद्यालय के प्राचार्य कुमार अश्विनी अमिताभ ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध के मामलों में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि डिजिटल अरेस्ट के नाम पर आने वाला कोई भी कॉल पूर्णतः फर्जी होता है और लोगों को ऐसे कॉल से सतर्क रहना चाहिए. सहायक जिला सूचना एवं जिला विज्ञान पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि साइबर अपराधी स्वयं को पुलिस, सीबीआई, इडी अथवा अन्य जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों में भय का माहौल बनाते हैं तथा डीपफेक जैसी आधुनिक तकनीकों का दुरुपयोग कर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते हैं. कार्यशाला में छात्रों और शिक्षकों को सुरक्षित इंटरनेट का इस्तेमाल करने की शपथ दिलायी गयी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel