[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा ब्लड बैंक चालू कराने को लेकर पीएमओ को लिखा पत्र

ब्लड बैंक चालू कराने को लेकर पीएमओ को लिखा पत्र

0
ब्लड बैंक चालू कराने को लेकर पीएमओ को लिखा पत्र

सदर अस्पताल का बंद ब्लड बैंक खोलने की मांग

कोडरमा बाजार. सामाजिक कार्यकर्ता राम कुमार ने सदर अस्पताल में छह माह से अधिक समय से बंद पड़े ब्लड बैंक को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर पीएमओ को पत्र भेजा है. पीएमओ को प्रेषित पत्र में उन्होंने कहा है कि सदर अस्पताल का ब्लड बैंक बंद रहने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विशेष रूप से थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों को नियमित रूप से रक्त उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण काफी दिक्कतें हो रही हैं. उन्होंने जनहित का हवाला देते हुए मांग की है कि मरीजों की सुविधा और आपातकालीन जरूरतों को देखते हुए सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक को अविलंब चालू कराया जाये, ताकि लोगों को राहत मिल सके.

कुबरी जंगल में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, चार साइकिल जब्त

कोडरमा बाजार. वन विभाग की टीम ने सोमवार को वन्य प्राणी आश्रयणी क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर स्थित कुबरी जंगल में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया. अभियान के दौरान जंगल क्षेत्र में बनायी गयी झोपड़ी को ध्वस्त कर दिया गया. वहीं मौके से चार साइकिल भी जब्त की गयी. वन्य प्राणी प्रक्षेत्र पदाधिकारी रामबाबू कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में जंगली क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार चलाया जा रहा है. अभियान के तहत बाहर से आकर जंगल क्षेत्र में अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि मामले में वन अधिनियम के तहत केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel