[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा शालिनी में क्षमता व समर्पण दोनों, बेहतर होगा कोडरमा का भविष्य

शालिनी में क्षमता व समर्पण दोनों, बेहतर होगा कोडरमा का भविष्य

0
शालिनी में क्षमता व समर्पण दोनों, बेहतर होगा कोडरमा का भविष्य

लोकाई के मैदान में उमड़ी भीड़ से उत्साहित दिखे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोडरमा बाजार. प्रखंड के लोकाई मैदान में आयोजित सभा में गुरुवार को पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता अपने समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हो गयीं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष शालिनी ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने शालिनी की तारीफ की. कहा, मैं वर्षों से शालिनी के संघर्ष काे देख रहा हूं. पारिवारिक परेशानियों के बाद भी वह संघर्ष कर रही हैं. आप सभी कोडरमा में एक बेहतर भविष्य की सोच रखते हैं, तो वह शालिनी गुप्ता में मिलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि शालिनी में क्षमता व समर्पण दोनों है. मंजिल भी राह भी है, इसे जानने-पहचानने की जरूरत है. मैं कई बार कोडरमा आया हूं, पर पहले यहां की समस्याएं जानने व समझने के लिए मेरी दो आंखें थीं, अब दो और दो चार आंखें हो गयी हैं. सभा में उमड़ी भीड़ से मुख्यमंत्री उत्साहित दिखे. उन्होंने कहा कि कोडरमा की जनता शालिनी गुप्ता के नेतृत्व में नयी करवट ले रही है. उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में कोडरमा का भविष्य बेहतर होगा. कोडरमा में बदलाव की लहर है : सुदिव्य कुमार सोनू नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है. शालिनी गुप्ता के 15 वर्षों के संघर्ष का सुखद परिणाम कोडरमा को मिलेगा. जन समस्याओं का समाधान किया जायेगा. अब कोडरमा की जनता बदलाव के मूड में है. यहां की जनता ने करवट लेने का मन बना लिया है. यह सदस्यता ग्रहण समारोह नहीं, बदलाव की झलक है : शालिनी झामुमो सदस्यता ग्रहण के उपरांत शालिनी गुप्ता ने कहा कि यह सदस्यता ग्रहण समारोह नहीं, बल्कि यह कार्यक्रम संदेश दे रहा है कि कोडरमा बदलाव की ओर चल पड़ा है. हमारे और आपलोगों के संघर्षों का नवीनीकरण है. यह कार्यक्रम उनके लिये है, जिन्होंने 15 सालों से हमारे साथ संघर्ष किया है. उन्होंने असम के मुख्यमंत्री के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि असम से आये मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव के दौरान कहा था कि अब झारखंड हमारा होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, बल्कि झारखंड जिसका है, उसी का था और रहेगा. हेमंत सोरेन के कार्यकाल की सराहना करते हुए शालिनी ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने निवेश के नाम पर सिर्फ हाथी उड़ाने का काम किया, परंतु हेमंत सोरेन के कार्यकाल में विदेश से चल कर यहां निवेश आ रहा है. मातृ शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य की 51 लाख महिलाओं को मईयां सम्मान योजना का लाभ दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर डीसी ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. जेजे कॉलेज स्थित हेलीपैड से लेकर रांची-पटना रोड कोडरमा बाजार होते हुए जलवाबाद, नगरखारा, लोकाई सहित कार्यक्रम स्थल तक चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात दिखे. सभा स्थल पर बिना सुरक्षा जांच के इंट्री नहीं दी जा रही थी. कार्यक्रम में आइजी सुनील भाष्कर, डीआइजी अंजनी झा के अलावा उपायुक्त ऋतुराज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, डीडीसी रवि जैन, एसडीओ ओमप्रकाश मंडल, एसडीपीओ अनिल सिंह, डीएसपी दिवाकर कुमार समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में लगे दिखे. ढिबरा नीति पर कुछ स्पष्ट नहीं बोले, हुई निराशा कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में लोगों का हुजूम था. इनमें से कुछ ऐसे भी थे, जिन्हें उम्मीद था कि ढिबरा व्यवसाय व नीति पर मुख्यमंत्री द्वारा कुछ सकारात्मक घोषणा की जायेगी, परंतु मुख्यमंत्री के करीब आधे घंटे के भाषण में ऐसा कुछ नहीं दिखा. इस वजह से कुछ लोगों में मायूसी देखी गयी. हालांकि, सीएम ने अपने संबोधन में अभ्रक का जिक्र किया और इसके लिये अनप्लांड तरीके से हो रहे खनन की वजह से पलायन की मजबूरी की बात रखी. झामुमो के ये नेता रहे मौजूद सभा की अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने की. संचालन जिला सचिव पवन माइकल कुजूर ने किया. सभा को मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, शालिनी गुप्ता व अन्य ने संबोधित किया. मौके पर पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव, प्रणव वर्मा, पूर्व विधायक केदार हाजरा, निजामउद्दीन अंसारी, रवींद्र शांडिल्य, केंद्रीय समिति सदस्य गंगा प्रसाद यादव, संजय पांडेय, इस्लाम अंसारी, तारणी प्रसाद, वीरेंद्र मिश्रा आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel