[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा Koderma Vidhan Sabha: कोडरमा विधानसभा सीट पर नारी शक्ति का बोलबाला, कभी डॉ नीरा यादव, तो कभी अन्नपूर्णा देवी बनीं विधायक

Koderma Vidhan Sabha: कोडरमा विधानसभा सीट पर नारी शक्ति का बोलबाला, कभी डॉ नीरा यादव, तो कभी अन्नपूर्णा देवी बनीं विधायक

0
Koderma Vidhan Sabha: कोडरमा विधानसभा सीट पर नारी शक्ति का बोलबाला, कभी डॉ नीरा यादव, तो कभी अन्नपूर्णा देवी बनीं विधायक

Koderma Vidhan Sabha|Jharkhand Assembly Election 2024: कोडरमा को ‘गेटवे ऑफ झारखंड’ कहा जाता है. कोडरमा अभ्रक की खदानों के लिए मशहूर है. कभी कोडरमा को माइका डिस्ट्रिक्ट भी कहा जाता था. कहते हैं कि जिले में अभ्रक की 700 से अधिक खदानें थीं. कोडरमा एक ऐसा जिला है, जिसमें एकमात्र विधानसभा सीट है- कोडरमा. झारखंड के 81 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में एक कोडरमा सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है. यह कोडरमा संसदीय सीट के तहत आने वाली 6 विधानसभा सीटों में एक है. यह झारखंड की एक ऐसी विधानसभा सीट है, जहां महिला नेता का बोलबाला रहा है.

2019 में भाजपा की डॉ नीरा यादव ने राजद को हराया

कोडरमा विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बीच होता रहा है. भाजपा की ओर से डॉ नीरा यादव और राजद से अमिताभ कुमार वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरे थे. इस बार यहां से 2 महिला समेत 18 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था. भाजपा की डॉ नीरा यादव 63675 (31.37 प्रतिशत) वोट पाकर यहां की विधायक चुनी गईं. राजद के अमिताभ कुमार को 61878 (30.46 प्रतिशत) वोट मिले थे. इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 340202 थी, जिसमें 203121 यानी 59.71 प्रतिशत ने अपना वोट डाला था.

2014 में अन्नपूर्णा देवी को हराकर विधायक बनीं डॉ नीरा यादव

कोडरमा विधानसभा सीट से वर्ष 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की महिला उम्मीदवार डॉ नीरा यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी को पराजित कर दिया. डॉ नीरा यादव को 84874 (44.88 प्रतिशत) वोट मिले, तो अन्नपूर्णा देवी को 71349 (36.05 प्रतिशत) वोट मिले. इस चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 300276 थी. इनमें से 197934 यानी 65.92 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. अन्नपूर्णा देवी को हराकर विधानसभा पहुंचीं डॉ नीरा यादव झारखंड की रघुवर दास सरकार में शिक्षा मंत्री बनीं थीं.

2009 में लगातार दूसरी बार जीतीं अन्नपूर्णा देवी

कोडरमा विधानसभा सीट पर वर्ष 2009 के झारखंड विधानसभा चुनाव में राजद की अन्नपूर्णा देवी ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की. उन्हें इस बार कुल 46922 (31.85 प्रतिशत) वोट मिले. दूसरे स्थान पर जेवीएम (झारखंड विकास मोर्चा) के उम्मीदवार रमेश सिंह को 29639 (20.12 प्रतिशत) वोट मिले. भाजपा के विजय कुमार साव 27654 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे थे. इस चुनाव में कोडरमा विधानसभा क्षेत्र में कुल 247183 मतदाता थे. इसमें से 147339 यानी 59.61 प्रतिशत ने मतदान किया था.

2005 में राजद के टिकट पर अन्नपूर्णा ने लहराया परचम

कोडरमा विधानसभा सीट पर वर्ष 2005 के झारखंड विधानसभा चुनाव में राजद की उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी ने परचम लहराया था. उनका मुकाबला निर्दलीय उम्मीदवार साजिद हुसैन से था. लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली अन्नपूर्णा देवी को 46452 वोट मिले, तो साजिद हुसैन को 19998 वोट. इस बार के चुनाव में कोडरमा विधानसभा सीट पर कुल 13 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे. यहां कुल 149251 लोगों ने मतदान किया था.

Also Read

Manoharpur Assembly: आंदोलनकारी देवेंद्र ने तैयार की जमीन, हत्या के बाद पत्नी जोबा माझी 5 बार जीतीं, JMM का रहा है गढ़

Jharkhand Assembly Election 2024: छतरपुर विधानसभा में सिंचाई और पलायन है मुख्य समस्या, कांग्रेस तीन व BJP दो बार जीती

Jharkhand Election: 2019 के चुनाव में JMM ने BJP से छीनी थी 11 सीटें, 15 सीटों पर दोबारा मिली थी जीत

Jharkhand Politics: सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन पर बीजेपी नेता अमर बाउरी ने कसा तंज, चंपाई ने कही ये बात

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel