[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा कोडरमा के होटल ‘स्पाइसी’ में पुलिस ने मारा छापा, देह व्यापार का किया भंडा फोड़, 10 गिरफ्तार

कोडरमा के होटल ‘स्पाइसी’ में पुलिस ने मारा छापा, देह व्यापार का किया भंडा फोड़, 10 गिरफ्तार

0
कोडरमा के होटल ‘स्पाइसी’ में पुलिस ने मारा छापा, देह व्यापार का किया भंडा फोड़, 10 गिरफ्तार

कोडरमा : कोडरमा पुलिस को देह व्यापार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने थाना के महज एक किलोमीटर दूर स्थित बागीटांड़ चेकनाका के समीप स्थित होटल स्पाइसी में बीती रात छापामारी कर न केवल देह व्यापार का खुलासा किया बल्कि होटल से आपत्तिजनक अवस्था मे एक महिला समेत 5 युवतियों और 5 युवकों को गिरफ्तार करने में सफल रही. पकड़े गए सभी आरोपी बिहार के नवादा जिले के बताये जा रहे हैं.

होटल स्पाइसी में अवैध रूप से चल रहा था देह व्यापार

मिली जानकारी के मुताबिक कोडरमा पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि बागीटांड़ स्थित होटल स्पाइसी में अवैध रूप से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है. सूचना के आलोक में एसपी के निर्देश पर प्रशिक्षु डीएसपी दिवाकर कुमार के नेतृत्व में कोडरमा थाना प्रभारी सुजित कुमार और पुलिस टीम ने बीती रात को होटल में छापामारी की. इस दौरान एक महिला, 4 युवती और होटल मैनेजर समेत 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया. मौके पर से अवैध शराब और कई तरह की आपत्तिजनक चीजें बरामद की गयी है. गिरफ्तार आरोपियों में होटल मैनेजर संजय कुमार, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सुधीर कुमार समेत कई लोग शामिल हैं. वहीं, अवैध देहव्यापार के धंधे में पकड़ी गई महिला और चारों युवतियां भी बिहार के नवादा जिले के विभिन्न क्षेत्रों की बताई जाती है. पुलिस ने घटना को लेकर कांड संख्या 200/24 में मामला दर्ज करते हुए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है.

बिहार में शराबबंदी के बाद कोडरमा बना अवैध शराब और शबाब का अड्डा

बताते चलें कि बिहार में शराबबंदी के बाद सीमावर्ती जिले कोडरमा में बिहार के विभिन्न जिलों से खास कर नवादा, गया आदि जिलों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में शराब के शौकीनों का कोडरमा में आगमन हो रहा है. ये लोग रात्रि में शराब का जम कर सेवन करने के बाद सड़क और रेलमार्ग से पुनः बिहार वापस लौट जाते हैं. झुमरीतिलैया के कई होटलों में देर रात तक शराब परोसने का काम बेधड़क किया जाता है.

दो माह पूर्व शराब पीने के बाद हुए विवाद में चली थी गोली

गौरतलब है कि दो माह पूर्व बागीटांड़ के एक होटल में शराब पीने के बाद उपजे विवाद में होटल मैनेजर समेत दो युवकों की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. ज्ञात हो कि होटल स्पाइसी में देहव्यापार का धंधा कराने का आरोप है. वह करीब दो माह पहले ही खुला था. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध रूप से देहव्यापार के आरोप में पकड़े गए एक महिला समेत 4 युवतियां और होटल मैनेजर से 5 आरोपी सभी बिहार के नवादा जिले के हैं. सभी को जेल भेज दिया गया है.

Also Read: Jharkhand Crime: कोडरमा में युवक की हत्या, एक गंभीर, फिरौती देने के बाद भी मार डाला

Previous article एसएसबी व गलगलिया पुलिस के बीच सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम को ले बैठक में हुई चर्चा
Next article अब एम्स में किट हुआ खत्म, डेंगू जांच बंद
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel