[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा कोडरमा के डोमचांच में खड़ी सवारी टेंपो में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग, परिवार पर टूटा कहर

कोडरमा के डोमचांच में खड़ी सवारी टेंपो में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग, परिवार पर टूटा कहर

0
कोडरमा के डोमचांच में खड़ी सवारी टेंपो में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग, परिवार पर टूटा कहर
जली हुई टेंपो

कोडरमा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Koderma News: झारखंड के कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 08 में सक्षम आंगनबाड़ी (कोड संख्या 207) के समीप खड़ी एक सवारी टेंपो में बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई. इस घटना में टेंपो का लगभग 60–70 प्रतिशत हिस्सा जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया

आंगनबाड़ी के पास खड़ी थी टेंपो

मिली जानकारी के अनुसार, टेंपो जेएच12 एच 5223 रविवार सुबह से ही आंगनबाड़ी केंद्र के पास खड़ी थी. टेंपो मालिक प्रभु राम (पिता–बैजनाथ राम), निवासी डोमचांच, ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2017 में यह सवारी टेंपो खरीदी थी और इसी से परिवार का भरण-पोषण होता था. 

पड़ोसियों ने दी जानकारी 

टेंपो मालिक प्रभु राम ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी उन्हें पड़ोसियों द्वारा दी गई, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया.  हालांकि तब तक वाहन का लगभग 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा जल चुका था. 

पत्नी ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

प्रभु राम ने आशंका जताई है कि मोहल्ले के ही एक व्यक्ति से पूर्व में हुए विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है. उन्होंने डोमचांच पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. वहीं, उनकी पत्नी संजू देवी ने बताया कि टेंपो जल जाने से परिवार के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है. उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

इसे भी पढ़ें: साहिबगंज कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 10 दिन में दूसरी बार ईमेल से मचा हड़कंप

इसे भी पढ़ें: धनबाद में सुबह-सुबह दौड़े होमगार्ड के अभ्यर्थी, जानें किस प्रखंड के अभ्यर्थी कब देंगे परीक्षा

Previous article राजस्थान में 6, 7 और 8 अप्रैल को आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना, IMD का आया अलर्ट
Next article बांग्लादेश: खसरे ने 19 दिनों में ली 94 बच्चों की जान, क्या कर रही रहमान सरकार? यूनुस जिम्मेदार!
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel