[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा कोडरमा: प्रेमिका के घरवालों ने शादी से किया इनकार, 17 वर्षीय प्रेमी ने की आत्महत्या  

कोडरमा: प्रेमिका के घरवालों ने शादी से किया इनकार, 17 वर्षीय प्रेमी ने की आत्महत्या  

0
कोडरमा: प्रेमिका के घरवालों ने शादी से किया इनकार, 17 वर्षीय प्रेमी ने की आत्महत्या  
रोते हुए परिजन. लाल घेरे में मृतक की तस्वीर

सुधीर सिंह की रिपोर्ट 

Koderma News: कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के सिहास मुसहरिया गांव से शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. शनिवार की सुबह एक नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक की पहचान 17 वर्षीय रंजीत मुसहर पिता नरेश मुसहर के रूप में की गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला किशोर 

मामले की जानकारी देते हुए मृतक के पिता नरेश मुसहर ने बताया कि शुक्रवार की रात सब लोग खाना खाने के बाद सोने चले गए. माता-पिता और अन्य लोग घर के बाहर सोए हुए थे. शनिवार की सुबह जब काफी देर तक रंजीत नहीं उठा तो वह उसे उठाने उसके कमरे में गए. वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि कमरा अंदर से बंद था.  उन्होंने रंजीत को काफी आवाज लगाई, फिर भी रंजीत द्वारा दरवाजा नहीं खोला गया और ना ही कोई जवाब दी गई. जिसके बाद शक होने पर करकट छत पर पहुंचे और एट हटाकर देखने पर उन्होंने देखा कि रंजीत कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर झूल रहा था. दरवाजा तोड़कर जब तक वे उसे फंदे से उतारते, रंजीत की मौत हो चुकी थी.

प्रेमिका की शादी से था आहत 

परिजन ने बताया कि रंजीत जिस लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उसी से शादी करना चाहता था. लेकिन उक्त लड़की के परिजन इस रिश्ते को नामंजूर करते हुए अपनी बेटी का विवाह किसी और लड़के के साथ तय कर दिया. प्रेमिका के परिजनों द्वारा इस रिश्ते को नामंजूर किए जाने के बाद दुख और मानसिक आघात के कारण रंजीत ने अपनी प्रेमिका के शादी वाले दिन ही यह कदम उठाया और आत्महत्या कर ली. 

पुलिस मामले की जांच में जुटी

इधर घटना की जानकारी मिलते हैं सतगावां थाना की पुलिस सिहास मुसहरिया गांव पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए मामले की जांच में जुट गए. पुलिस फिलहाल परिजनों से पूछताछ कर रंजीत के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल कोडरमा भेज दी है. बताते चलें कि नरेश मुसहर के पांच पुत्र हैं, जिसमें रंजीत सबसे बड़ा बेटा था.  रंजीत गांव के आसपास के इलाकों में मजदूरी का काम किया करता था. रंजीत द्वारा इस तरह के कदम उठा लेने से और उसकी मौत हो जाने से परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: लाखों रुपये खर्च कर बूटी मोड़ में बनाया गया मीट हाउस, बरसों से बना है शोपीस, देखें वीडियो

 यह भी पढ़ें: रांची में 177 करोड़ में बनेगा पहला शानदार सिक्स लेन का स्मार्ट रोड, फुटपाथ के साथ बनेगा साइकिल ट्रैक

यह भी पढ़ें: धनबाद, खरसावां और नोवामुंडी में 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, लाखों बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक खुराक

Previous article वीकेंड गेटअवे के लिए टॉप 5 मोटरसाइकिल, हर बजट में ऑप्शन
Next article नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें संदेश के साथ वैशाली में चला जनजागरूकता अभियान, पंपलेट बांटकर किया जागरूक
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel