[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा कोडरमा में मतदान शुरू, 36 अध्यक्ष और 266 पार्षद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

कोडरमा में मतदान शुरू, 36 अध्यक्ष और 266 पार्षद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

0
कोडरमा में मतदान शुरू, 36 अध्यक्ष और 266 पार्षद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
कोडरमा में वोटिंग को लेकर उत्साहित महिलाएं. कतार में कर रहीं अपनी बारी का इंतजार. फोटो: प्रभात खबर.

कोडरमा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Municipal Election: कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया नगर परिषद, नगर पंचायत कोडरमा और डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया. तीनों शहरी निकायों में कुल 114 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. पोलिंग पार्टियों ने निर्धारित समय पर मतदान प्रक्रिया प्रारंभ कराई. सुबह से ही शहरी मतदाताओं, खासकर महिलाओं और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला. कई बूथों पर लंबी कतारें लगी रहीं.

36 अध्यक्ष और 266 पार्षद प्रत्याशी मैदान में

तीनों निकायों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 36 उम्मीदवार चुनावी जंग में हैं. झुमरीतिलैया नगर परिषद में 16 प्रत्याशी मैदान में हैं. नगर पंचायत कोडरमा में 13 और डोमचांच नगर पंचायत में 7 उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए किस्मत आजमा रहे हैं. वार्ड पार्षद के 57 पदों के लिए कुल 266 प्रत्याशी मैदान में हैं. नगर पंचायत कोडरमा के 15 वार्डों (वार्ड 13 निर्विरोध) के लिए 60 उम्मीदवार हैं. डोमचांच नगर पंचायत के 12 वार्डों (वार्ड 5 और 11 में नामांकन नहीं हुआ) के लिए 53 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं झुमरीतिलैया नगर परिषद के 28 वार्डों के लिए 153 उम्मीदवार मैदान में हैं.

1.13 लाख से अधिक मतदाता करेंगे फैसला

तीनों शहरी निकायों में कुल 1,13,928 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. नगर पंचायत कोडरमा क्षेत्र में 22,233, डोमचांच में 19,727 और झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र में 71,968 मतदाता पंजीकृत हैं. इन्हीं मतदाताओं के वोट से अध्यक्ष और वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा.

सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान

मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. अधिकारी लगातार बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं. सुबह से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है.

इसे भी पढ़ें: राजमहल मतदान शुरू होते ही महिला मतदाताओं में दिखा उत्साह, 7 बजे ही कतार में हो गईं खड़ी

32 पर्दानशीं और 2 मॉडल बूथ

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज के अनुसार तीनों शहरी क्षेत्रों में 32 पर्दानशीं मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर महिला मतदाताओं की सुविधा के लिए एक-एक महिला मतदान पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है. इसके अलावा परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा और सीता सुखानी विद्यालय झुमरीतिलैया को मॉडल मतदान केंद्र बनाया गया है. इन मॉडल बूथों पर विशेष सजावट और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. कुल मिलाकर कोडरमा जिले में लोकतंत्र का उत्सव उत्साह और सुरक्षा के बीच संपन्न हो रहा है, जहां हजारों मतदाता अपने शहर की सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: छतरपुर और मेदिनीनगर में मतदान शुरू, महिला-पुरुष मतदाताओं में दिखा जोश

Previous article खूंखार ड्रग माफिया मारा गया है, इंडियंस सतर्क रहें… मैक्सिको में भारतीय दूतावास ने जारी की चेतावनी 
Next article बिहार होमगार्ड के 13,500 पदों पर होगी भर्ती, जानिए सेलेक्शन प्रोसेस 
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel