[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा मोदी 3.0 सरकार में कैबिनेट मंत्री बनी अन्नपूर्णा देवी से बढ़ी कोडरमा के लोगों की उम्मीदें

मोदी 3.0 सरकार में कैबिनेट मंत्री बनी अन्नपूर्णा देवी से बढ़ी कोडरमा के लोगों की उम्मीदें

0
मोदी 3.0 सरकार में कैबिनेट मंत्री बनी अन्नपूर्णा देवी से बढ़ी कोडरमा के लोगों की उम्मीदें
अन्नपूर्णा देवी के कैबिनेट मंत्री बनने से कोडरमा के लोगों की बढ़ी उम्मीदें.

कोडरमा, विकास : अन्नपूर्णा देवी के केंद्र में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद क्षेत्र की उम्मीदें बढ़ गईं हैं. खासकर इलाके में रोजी-रोजगार का बड़ा साधन विकसित करने व पलायन रोकना अन्नपूर्णा के लिए बड़ी चुनौती होगी. साथ ही कोडरमा संसदीय क्षेत्र के कोडरमा व गिरिडीह में एक तरह से बदहाल हो चुके माइका उद्योग को पुनर्जीवित करना व पत्थर उद्योग को पटरी पर लाना भी उनके लिए चुनौती होगी.

अन्नपूर्णा देवी पर चुनाव के दौरान विपक्ष रहा हमलावर

इन मुद्दों पर लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान विपक्ष हमलावर था. विपक्ष के सीधे हमले व कुछ जगहों पर उठे विरोध के स्वर के बावजूद अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा में अपने प्रतिद्वंद्वी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार विनोद सिंह को भारी मतों से हरा दिया. इस बड़ी जीत के बाद से अन्नपूर्णा का कद राजनीति में और बढ़ गया.

विवादों से दूर रहतीं हैं साफ-सुथरी छवि की अन्नपूर्णा देवी

अन्नपूर्णा देवी साफ-सुथरी छवि की नेता हैं. हमेशा विवादों से दूर रहतीं हैं. यही वजह है कि सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के मन में उनके प्रति अलग सम्मान है. झारखंड की राजनीति में लगातार उनका कद बढ़ रहा है. एक समय था, जब अन्नपूर्णा देवी झारखंड में राजद की कद्दावर नेता थीं. 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में मोदी लहर में भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव से उन्हें पहली बार हार का सामना करना पड़ा.

2019 में राजद छोड़ भाजपा में शामिल हुईं

वर्ष 2019 में वह अचानक बदले समीकरण में राजद प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ भाजपा में शामिल हो गईं थी. उस समय भाजपा ने सीटिंग सांसद डॉ रवींद्र रॉय का टिकट काटकर अन्नपूर्णा देवी को चुनावी के मैदान में उतारा था. इस चुनाव में अन्नपूर्णा देवी ने बाबूलाल मरांडी को भारी मतों के अंतर से पराजित किया.

2021 में शामिल हुईं मोदी मंत्रिमंडल में

सांसद चुने के जाने के बाद कुछ दिनों तक पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद दिया. वर्ष 2021 में उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री का पद दिया गया. इस बार के संसदीय चुनाव में अन्नपूर्णा देवी ने तमाम विरोध के बावजूद बड़ी जीत हासिल की, तो पार्टी ने उन्हें एक बार फिर मंत्रिमंडल में जगह दी. केंद्रीय राज्यमंत्री को इस बार कैबिनेट मंत्री बनाया गया है.

कोडरमा से अब तक चुने गए 13 सांसद, अन्नपूर्णा देवी के नाम नया रिकॉर्ड

कोडरमा लोकसभा से अब तक हुए चुनाव में 13 सांसद चुने गए हैं. अन्नपूर्णा देवी के नाम कई रिकॉर्ड हैं. उन्होंने वर्ष 2019 में बाबूलाल मरांडी को 4.50 लाख से अधिक मतों से हराया था. वर्ष 2021 में मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री बनीं. कोडरमा की पहली महिला सांसद यहां से पहली सांसद थीं, जिन्हें मंत्री बनने का अवसर मिला.

झारखंड में सबसे अधिक मतों से जीतीं अन्नपूर्णा देवी

वर्ष 2024 के चुनाव में अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड में सबसे अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बनाया. कोडरमा से अब तक सांसद बनने वाले नेताओं में रीतलाल प्रसाद वर्मा, तिलकधारी सिंह, मुमताज अंसारी, बाबूलाल मरांडी, डॉ रवींद्र रॉय को कभी केंद्र में मंत्री नहीं बनाया गया.

दिल्ली में अन्नपूर्णा देवी के आवास पर लगा रहा नेताओं का जमावड़ा

सांसद चुने जाने के बाद रविवार देर शाम को आयोजित शपथ ग्रहण से पहले अन्नपूर्णा देवी के दिल्ली स्थित आवास पर कोडरमा लोकसभा के अलावा झारखंड के विभिन्न जगहों के नेताओं का तंता लगा रहा. मंत्री पद के लिए अन्नपूर्णा देवी का नाम फाइनल होने पर जब उन्हें पीएम आवास बुलाया गया, तो स्थानीय नेता व कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे.

इसे भी पढ़ें

Annapurna Devi: मोदी कैबिनेट में फिर मंत्री बनीं अन्नपूर्णा देवी, कोडरमा से दोबारा बनीं हैं सांसद

Annapurna Devi Koderma Seat Result 2024: अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा में भाकपा माले के विनोद सिंह को 377014 वोट से हराया

कोडरमा लोकसभा सीट पर अन्नपूर्णा देवी ने बनाया था रिकॉर्ड, 3 चुनावों में 2 बार जीती भाजपा

ADR Report: आपराधिक मामलों में दोषी करार देश के 27 सांसदों में 2 झारखंड से, एक के खिलाफ दर्ज हैं 22 मुकदमे

Previous article बाइक के शोरूम का शटर तोड़कर चोरी
Next article बदरूबिगहा से नवविवाहिता लापता, हत्या का आरोप
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel