कोडरमा. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) को लेकर बैठक बुलायी गयी. बैठक में झारखंड औद्योगिक सामाजिक दायित्व प्राधिकार नीति-2020 के तहत जिला सीएसआर समिति का गठन किया गया. उपायुक्त ने जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों को सीएसआर मद से वित्तीय सहयोग के लिए लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सीएसआर के माध्यम से जिले में जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं को गति दी जा सकती है. साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को सीएसआर से संचालित की जा सकने वाली योजनाओं की सूची तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का चयन कर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके. मौके पर डीडीसी रवि जैन, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुजूर, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र शंभु शरण बैठा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक कुमारी तिर्की सहित जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि मौजूद थे.