[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा Koderma Crime: कोडरमा में बेटे ने अपने पिता के साथ मिलकर चाचा को उतारा मौत के घाट, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Koderma Crime: कोडरमा में बेटे ने अपने पिता के साथ मिलकर चाचा को उतारा मौत के घाट, दोनों आरोपी गिरफ्तार

0
Koderma Crime: कोडरमा में बेटे ने अपने पिता के साथ मिलकर चाचा को उतारा मौत के घाट, दोनों आरोपी गिरफ्तार

सुधीर सिंह, कोडरमा : कोडरमा के सतगांवा थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती व उग्रवाद प्रभावित पंचायत राजाबर के (मामा थान) पछियारीडीह गांव में बेटे ने अपने पिता के साथ मिलकर चाचा की हत्या कर दी. मृतक की पहचान ब्रह्मदेव महतो के रूप में हुई है. जमीन विवाद की वजह से घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

देर रात दो भाइयों में हुई कहा सुनी

जानकारी के मुताबिक रविवार की रात 11 बजे ब्रह्मदेव महतो और महावीर महतो नशे में धुत थे. इस दौरान दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी. बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों मारपीट पर उतारू हो गये. इसके बाद महावीर महतो ने अपने बेटे बहादुर यादव के साथ मिलकर रड एवं कुल्हाड़ी से उस पर वार कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गयी. इधर जैसे ही ग्रामीणों ने घटना की सूचना मिली उन्होंने तुरंत सतगांवा पुलिस को जानकारी दी.

हत्या के दोनों आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर मिलते ही कोडरमा के सतगांवा थाना प्रभारी विजय गुप्ता दलबल के साथ रात 2 बजे घटनास्थल पर पहुंचे व मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आये. इसके बाद पुलिस ने तुरंत हत्या के आरोपी महावीर महतो को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन हत्या का दूसरा आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था. इसी बीच थाना प्रभारी को सूचना मिली की आरोपी बहादुर यादव कोडरमा स्टेशन से ट्रेन पकड़कर बाहर भागने वाला है. फिर पुलिस ने स्टेशन से हत्या के दूसरे अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद दोनों से पूछताछ की गयी तो पता चला कि दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन विवाद के कारण लड़ाई होती रहती थी. इधर, मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि इस मामले की विस्तृत जांच जारी है.

Also Read: कोडरमा में गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान, परिजनों ने लगाया पति पर प्रताड़ना का आरोप

Previous article Kolkata Police : कोलकाता पुलिस ने किया दावा, नबन्ना अभियान पूरी तरह से अवैध
Next article SSC GD Recruitment Notification 2025 जल्द होगा जारी, यहां देखें डिटेल्स
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel