[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा Koderma Vidhan Sabha Result 2024: कोडरमा में डॉ नीरा यादव पिछड़ी, सुभाष यादव आगे

Koderma Vidhan Sabha Result 2024: कोडरमा में डॉ नीरा यादव पिछड़ी, सुभाष यादव आगे

0
Koderma Vidhan Sabha Result 2024: कोडरमा में डॉ नीरा यादव पिछड़ी, सुभाष यादव आगे
Koderma Vidhan Sabha Result 2024

Koderma Assembly Election Results 2024 कोडरमा जिले की कोडरमा विधानसभा सीट पर इस बार कौन बाजी मार रहा है. कोडरमा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डॉ नीरा यादव लगातार दूसरी बार जीत रहीं हैं या राष्ट्रीय जनता दल के सुभाष यादव बाजी मार रहे हैं. कोडरमा विधानसभा सीट की मतगणना शनिवार को होगी और उसी दिन तय हो जाएगा कि कोडरमा का नया विधायक कौन बनेगा या बनेगी.

कोडरमा विधानसभा सीट पर हुई थी 62.98 फीसदी वोटिंग

कोडरमा विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को पहले चरण में वोटिंग हुई थी. यहां 62.98 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. 19-कोडरमा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 4,05,318 मतदाता थे. इनमें 2,05,254 पुरुष, 2,00,061 महिला और 3 थर्ड जेंडर वोटर थे. इनमें से 2,55,270 लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. मतदान करने वालों में 1,17,669 पुरुष और 1,37,601 महिलाएं थीं.

भाजपा की डॉ नीरा यादव का राजद के सुभाष यादव से था मुकाबला

इस विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव को एक बार फिर अपना उम्मीदवार बनाया था. उनके खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सुभाष प्रसाद यादव को टिकट दिया था. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने प्रकाश आंबेडकर को कोडरमा विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था.

13 प्रत्याशी कोडरमा में लड़ रहे थे विधानसभा चुनाव

कोडरमा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और आपकी विकास पार्टी के उम्मीदवारों समेत कुल 13 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे. इनमें 2 महिलाएं थीं. 13 में से 9 उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे.

कोडरमा के 13 उम्मीदवार और उनकी पार्टियां

क्रम सं.उम्मीदवारों के नामपार्टी का नाम
1.डॉ नीरा यादवभारतीय जनता पार्टी
2.प्रकाश आंबेडकरबहुजन समाज पार्टी
3.सुभाष प्रसाद यादवराष्ट्रीय जनता दल
4.गालिब मंसूरीआपकी विकास पार्टी
5.कामेश्वर महतोनिर्दलीय
6.महेंद्र प्रसाद यादवनिर्दलीय
7.योगेंद्र कुमार पंडितनिर्दलीय
8.राजेश राजनिर्दलीय
9.रीतलाल प्रसाद सिंहनिर्दलीय
10.रौनक कुमार यादवनिर्दलीय
11.वीरेंद्र प्रसाद वर्मानिर्दलीय
12.शालिनी गुप्तानिर्दलीय
13.सुनील कुमार सिन्हानिर्दलीय
स्रोत : चुनाव आयोग (Election Commission of India/CEO Jharkhand)
Previous article कैंपस : जोनल बैंड प्रतियोगिता में राज्य के 12 स्कूलों के बच्चे लेंगे भाग
Next article 31 दिसंबर तक ई-केवाइसी व आधार सीडिंग पूरा करें सभी डीलर : एसडीओ
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel