[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा Koderma: 11 मार्च को खुलेगी भारत गौरव ट्रेन, ज्योतिर्लिंग और अक्षरधाम मंदिर का करायेगी दर्शन

Koderma: 11 मार्च को खुलेगी भारत गौरव ट्रेन, ज्योतिर्लिंग और अक्षरधाम मंदिर का करायेगी दर्शन

0
Koderma: 11 मार्च को खुलेगी भारत गौरव ट्रेन, ज्योतिर्लिंग और अक्षरधाम मंदिर का करायेगी दर्शन
जानकारी देते IRCTC के जोनल इंचार्ज मोइनक दत्ता और अरविंद चौधरी

Koderma: एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के तहत भारतीय रेलवे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 33 प्रतिशत रियायती दर पर भारत गौरव यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी. यहत जानकारी आइआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन) के जोनल इंचार्ज मोइनक दत्ता ने कोडरमा रेलवे स्टेशन परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. जोनल इंचार्ज दत्ता ने बताया कि भारत गौरव पर्यटन ट्रेन से उज्जैन के ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, द्वारिका के द्वारिका मंदिर, बेट द्वारिका और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग और अहमदाबाद स्थित अक्षरधाम मंदिर का दर्शन और भ्रमण किया जा सकता है. इस ट्रेन की सुविधा यात्री पर्यटकों को आगामी 11 मार्च 2026 से मिलेगी, यह पूरी यात्रा आठ रात नौ दिन की होगी.

स्लिपर और एसी कोच में हर सुविधा

उन्होंने बताया कि इकोनॉमी (स्लिपर) क्लास में यात्रा करने के लिए यात्रियों को 18 हजार 850 रुपये प्रति व्यक्ति देना होगा. जबकि स्टैंडर्ड के लिए 3 एसी क्लास में यात्रा का शुल्क प्रति व्यक्ति 33 हजार 985 और कम्फर्ट श्रेणी के लिए 3 एसी क्लास में 41 हजार 990 प्रति व्यक्ति निर्धारित है. उन्होंने बताया कि इसके अलावा श्रेणी के हिसाब से वातानुकूलित व गैर वातानुकूलित होटल में रात्रि विश्राम, सुबह, दोपहर व रात का भोजन बिल्कुल शाकाहारी होगा. इसके अलावा सुबह- शाम चाय व प्रतिदिन दो बोतल पानी दिया जायेगा.

क्या है टिकट कैंसल कराने का नियम

हर डब्बे में पानी की अलग से व्यवस्था होगी. श्रेणी के हिसाब से घूमने के लिए वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित बस की व्यवस्था के साथ-साथ कोच में सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मी, मेडिकल स्टाफ और टूर एस्कॉर्ट भी उपलब्ध रहेंगे. जोनल मैनेजर मोइनक दत्ता ने बताया कि इच्छुक यात्री आइआरसीटीसी की वेबसाइट के साथ ही टोल फ्री मोबाइल संख्या 8595937711 पर अपनी टिकट बुक करा सकते हैं. अगर किसी कारण यात्री अपना बुकिंग यात्रा प्रारंभ होने के 15 दिन पहले तक रद्द करते हैं, तो 250 रुपये की कटौती होगी. वहीं, अगर यात्रा प्रारंभ होने से आठ से 14 दिन के अंदर बुकिंग रद्द होती है, तो 25 प्रतिशत राशि की कटौती होगी.

यात्रा प्रारंभ होने से चार से सात दिन के अंदर बुकिंग रद्द होती है, तो 50 प्रतिशत राशि की कटौती होगी. वहीं यात्रा प्रारंभ होने से चार दिन पहले बुकिंग रद्द होगी, तो कोई भी राशि वापस नहीं की जायेगी. उन्होंने बताया कि यात्रा में पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों का शुल्क नहीं लगेगा. प्रेस वार्ता में आइआरसीटीसी के झारखंड टूरिज्म मैनेजर अरविंद चौधरी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें…

रांची में इंसानियत शर्मसार, 10 साल की बच्ची को रात के अंधेरे में छोड़ भाग गए मां-बाप

रांची के अंश-अंशिका के परिजन अब भी सरकारी मदद के इंतजार में, सीएम हेमंत का निर्देश भी बेअसर

Previous article पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन
Next article शराब मामले में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
Avatar Of Amleshnandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel